होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या आप भी बिना धोए गिलास से पीते हैं बार बार पानी, तो हो जाएं सतर्क!

क्या आप भी बिना धोए गिलास से पीते हैं बार बार पानी, तो हो जाएं सतर्क!

 

Healthcare and hygiene: क्या आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो एक ही गिलास से दिनभर में कई बार पानी पी लेते हैं। अगर हां, तो जान लें ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। कई लोग ऐसा अपने आलस के कारण करते हैं कि गिलास को सादे पानी से धोकर उसी गिलास में एक सप्ताह तक पानी पीते रहते हैं। लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए खतरनाक है। आईए जानते हैं कि आखिर क्यों गिलास को सादे पानी से नहीं बल्कि साबुन से धोकर प्रयोग में लेना चाहिए। 

इन बीमारियों का हो सकता है खतरा
- नमी के कारण गिलास में नोरोवायरस जैसे वायरस पनप जाते हैं जिससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। 
- जब आप पानी पहले से भर कर रखते हैं तो इस फ्रेश पानी में बैक्टीरिया बढ़ते हैं जिससे आपको फूड प्वाइजिंग हो सकती है। 
- टाइफाइड और डायरिया की समस्या हो सकती है। 
-ये पेट दर्द, मतली और उल्टी का कारण बन सकता है।

साबुन और पानी से धोना है जरुरी 
हानिकारक जीवाणुओं को खत्म करने के लिए आपको पानी पीने वाले बर्तन को साबुन और पानी दोनों से साफ़ करना चाहिए। इन गिलासों को अच्छे से धोएं। 

रोजाना बदले पानी 
पानी की बोतल या पानी के गिलास को साफ करने के अलावा पानी रखने वाले बर्तन को हर रोज़ ताजे पानी से भरना जरूरी है। अगर इसे कुछ दिनों में नहीं बदला गया तो पानी में बैक्टीरिया पनप सकते हैं। 

ध्यान रखें कि एक ही गिलास से पानी पीना आपको कई तरह से बीमार कर सकता हैं। इसलिए गिलास और पानी पीने के बर्तन को साफ रखें और समय-समय के साथ पानी भी बदलते रहें। 


संबंधित समाचार