होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद ना पिएं पानी, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद ना पिएं पानी, सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

 

गर्मियों के मौसम में हर कोई बड़े चाव के साथ आइसक्रीम खाता है। वहीं तरह-तरह की आइसक्रीम बच्चों की यह पहली पसंद होती है। दूध, चॉकलेट आइसक्रीम, स्टोबेरी जैसी आइसक्रीम बच्चों और बड़ों को खूब खाना पसंद करते हैं। आइसक्रीम स्वाद से भरपूर होती है इसमें भारी मात्रा में दूध, ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं। आइसक्रीम पूरी तरह से डेयरी प्रोडक्ट से बनाई जाती है। ना सिर्फ ये टेस्टी होती बल्कि इसमें कई विटामिन और प्रोटीन की मात्रा भी पाई जाती है। लेकिन आइसक्रीम खाने के बाद तुरंत प्यास लग जाती है। अगर आप तुरंत पानी पी लेते है तो ये स्वास्थ्य के लिहाज से नुकसानदायक माना जाता है। ऐसे में आपको सतर्क रहना चाहिए कि आइसक्रीम खाने के बाद भले ही कितनी भी प्यास लगे लेकिन पानी भी पानी नहीं पीना चाहिए। चलिए जानते हैं इसके पीछे का कारण...

इसलिए आइसक्रीम खाते ही लगती है प्यास

आइसक्रीम शुगर और सोडियम से बनी होती है। जब भी आप आइसक्रीम खाते हैं तो ये दोनों शरीर के ब्लड में मिल जाते हैं। जब ब्लड हमारे शरीर में फैलता है तो इसके बाद सेल्स पानी चूसने लगते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को हमारा दिमाग अच्छी तरह समझता है और अपने एक छोटे से हिस्से संकेत भेजता है। इस प्रक्रिया को हाइपोथैलेमस कहते हैं। यही संकेत हमें प्यास महसूस करवाता है। इसी वजह से आइसक्राम खाने के बाद प्यास लगती है। 

हेल्थ को नुकसान
आइसक्रीम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से गले में समस्याएं शुरू हो जाती हैं। गला खराब हो सकता है और उसमें खराश की दिक्कत हो सकती है। इससे दांतों में भी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसलिए जब कभी भी आइसक्रीम खाएं तो कोशिश करें कि 15 मिनट बाद ही पानी पिएं। इससे आप कई तरह की परेशानियों से बचे रहेंगे।

 

 


संबंधित समाचार