होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रनिंग के बाद न करें ये छोटी-छोटी गलतियां, सेहत हो सकती है खराब

रनिंग के बाद न करें ये छोटी-छोटी गलतियां, सेहत हो सकती है खराब

 

दौड़ लगाना शरीर के लिए बेहद जरुरी है। दौड़ लगाने से न सिर्फ फूर्ती बनी रहती है बल्कि स्टेमिना भी बढ़ता है। दौड़ लगाने से आप आसानी से अपनी कैलोरी को भी बर्न कर सकते है। दौड़ लगाने से आपको अपने शरीर को सही शेप में रखने में भी मदद मिलती है। जहां एक तरफ दौड़ लगाने के इतने सारे फायदे है तो वहीं दूसरी तरफ आपको दौड़ लगाने के बाद कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना बहुत जरुरी है जिससे आपकी मेहनत बर्बाद न हो। 

दौड़ने के कुछ देर बाद शरीर को हाइड्रेट जरूर करें (Hydrate Your Body after Running) 

दौड़ लगाने के बाद शरीर को हाइड्रेट करना बहुत जरुरी है। आपको 30 मिनट के अंदर- अंदर शरीर को पानी और उर्जा दोनों देना जरुरी है। यदि आप कम समय के लिए दौड़ रहे है तो  शरीर को केवल पानी से हाइड्रेट करें व लंबी दौड़ के बाद शुगर, सोडियम और माल्टोडेक्सट्रिन से युक्त पेय का सेवन करना चाहिए। 

कपड़ों को जरूर बदल लें 

जिन कपड़ो को पहन कर आप दौड़ल गाते है उन कपड़ो को आपको बदल लेना है। दौड़ लगाने के दौरान शरीर से निकले पसीने से आपका शरीर भीग जाता है व उन्ही कपड़ो में ज्यादा देर से रहने से आपके शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन और स्किन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है। 

गुनगुने पानी से न नहाएं 

लंबे समय से दौड़ लगाने के बाद आपको तुरंत ही गुनगने पानी से नहीं नहाना चाहिए। गुनगुने पानी से नहाने से आपको नुकसान हो सकता है। आपको कम से कम 30 मिनट बाद नहाना चाहिए। कुछ समय बीत जाने के बाद आप गुनगुने या नॉर्मल पानी से नहा सकते हैं। 

भारी वजह उठाने से बचें 

दौड़ लागने के बाद शरीर थक जाता है व शरीर में फुर्ती बनी रहती है। इसलिए दौड़ के बाद आपको कुछ देर का आराम करना चाहिए व भारी चीज़ उठाने या भारी काम करने से बचना चाहिए। ताकि आपके मसल्स में खिंचाव, थकान जैसी परेशानी न हो।


संबंधित समाचार