होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

'मैं मरते दम तक...' Satluj मूवी के OTT से हटाए जाने दिलजीत दोसांझ का छलका दर्द, फैंस से की खास अपील

'मैं मरते दम तक...' Satluj मूवी के OTT से हटाए जाने दिलजीत दोसांझ का छलका दर्द, फैंस से की खास अपील

 

Satluj OTT Removed: एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपनी फिल्म 'सतलुज' के भारत में रिलीज होने के सिर्फ दो दिन बाद ही Zee5 से हटाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को इंस्टाग्राम लाइव के दौरान, एक्टर ने फिल्म के कम समय तक उपलब्ध रहने के बावजूद उसे सपोर्ट करने के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और जिन लोगों ने इसे पहले ही देख और डाउनलोड कर लिया था, उनसे इसे दूसरों के साथ शेयर करने की अपील की।

दिलजीत ने की लोगों से ये अपील

दिलजीत ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, ' एक बार कोई चीज ऑनलाइन आ जाए, तो उसे मिटाया नहीं जा सकता'। दिलजीत ने उन लोगों से अपील की जिन्होंने फिल्म देखी और डाउनलाउड की है। उन्होंने कहा कि आप उनके साथ शेयर करें जिन्होंने यह फिल्म नहीं देखी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म के रिलीज करने के सफल में कितनी मुश्किलें आई हैं।

दिलजीत ने कही ये बात

दिलजीत ने कहा, 'मैं 'सतलुज' (Satluj Movie) देखने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आया। मुझे जिस बात का डर था, वही हुआ। मुझे लगा था कि फिल्म सोमवार तक हटा दी जाएगी, लेकिन यह उम्मीद से पहले ही हो गया। इसीलिए हमने फिल्म का प्रमोशन नहीं किया। बिना किसी प्रमोशन के फिल्म को ऑनलाइन रिलीज करना ही सबसे अच्छा था। आज के युवा जसवंत सिंह खालरा के बारे में बात कर रहे हैं। हर घर में जसवंत सिंह खालरा की चर्चा हो रही है। आप मुझे जितना चाहें उतना परेशान कर सकते हैं। मैं मरते दम तक पंजाब के साथ हूं'।

लोगों से की ये अपील

दिलजीत ने कहा कि उन्हें इस बात का सुकून है कि फिल्म आखिरकार दर्शकों तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा, 'लेकिन मुझे खुशी और सुकून है कि फिल्म आखिरकार दर्शकों तक पहुंच गई। बहुत से लोगों ने इसे पहले ही डाउनलोड कर लिया है। एक बार जब कोई चीज ऑनलाइन आ जाती है, तो वह कभी डिलीट नहीं होती। मैंने राजस्थान का एक वीडियो देखा जिसमें लोग फिल्म देख रहे थे; मुझे बहुत खुशी हुई। प्लीज इसे अपने दोस्तों और अपने आस-पास के सभी लोगों को दिखाएं'।


संबंधित समाचार