होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकी गिरफ्तार, ED बनाने की सामग्री बरामद

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पांच आतंकी गिरफ्तार, ED बनाने की सामग्री बरामद

 

five terrorists:  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान असरार दानिश, सूफियान अबुबकर खान, आफताब अंसारी, हुजैफा यमन और कामरान कुरैशी के रूप में हुई है। इनके पास से भारी मात्रा में आईईडी बनाने की सामग्री और उपकरण बरामद किए गए हैं। इनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बोकारो के रहने वाले मुख्य आरोपी अशर दानिश को रांची से गिरफ्तार किया गया है। वह इस्लामिक स्टेट से जुड़े एक मॉड्यूल से संबंधित दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की ओर दर्ज मुकदमे में वांछित था। पुलिस के अनुसार सभी टीमों ने एक साथ की गई कार्रवाई के दौरान एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया

झारखंड से सूफियान को भी दबोचा गया है। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि तीनों इस्लामिक स्टेट से प्रेरित नेटवर्क के अन्य सदस्यों के संपर्क में थे और भारत में आतंकी संगठन के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में शामिल थे। दानिश कई महीनों से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था। इससे पहले झारखंड पुलिस के महानिरीक्षक (अभियान) और प्रवक्ता माइकल राज एस ने मीडिया को बताया था कि दिल्ली और झारखंड पुलिस का संयुक्त अभियान रांची के एक हॉस्टल समेत कई स्थानों पर चलाया जा रहा है। आतंकवादी संगठनों से जुड़े कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।


संबंधित समाचार