होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल सरकार

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली में एक बार फिर केजरीवाल सरकार

 

04:30 PM

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं पटपड़गंज विधानसभा सीट से दोबारा विधायक बनकर खुश हूं। भाजपा ने नफरत की राजनीति की कोशिश की, लेकिन दिल्ली की जनता ने एक ऐसी सरकार को चुना जो लोगों के लिए काम करती है।

अपने बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने दिल्ली चुनाव में आप को मिली प्रचंड जीत पर व्यंग किया है। उन्होंनें ट्वीट कर लिखा कि दिल्ली के चुनाव में मुद्दे हार गए, मुफ्तखोरी जीत गई।

04:10 PM

रोहिणी से भाजपा से विजेंद्र गुप्ता 12900 वोटों से जीते। घोंडा से भाजपा प्रत्याशी अजय महावर जीते। अजय भाजपा के उत्तरी पूर्वी ज़िले के जिलाध्यक्ष है।

03:30 PM

मटिया महल से आम आदमी पार्टी के शोएब इकबाल जीते।

राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के राघव चड्डा जीते।

तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के जरनैल सिंह जीते।

ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के सौरभ भारद्वाज जीते।

मोती नगर से आम आदमी पार्टी के शिव चरण गोयल जीते।

सुल्तानपुर माजरा से आम आदमी पार्टी के मुकेश अहलावत जीते।

दिल्ली की पटपड़गंज से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जीत गए हैं। मनीष सिसोदिया लगातार पिछड़ रहे थे, लेकिन आखिरी के राउंड में उन्होंने लगातार बढ़त बनाई।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी एक बार फिर ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर बढ़त बना ली है बल्कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ 8 सीटों पर सिमटती दिख रही है। बीजेपी लगातार दूसरी बार सिंगल नंबर पर सिमट रही है।

दिल्ली की छठी विधान सभा भंग

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की छठी विधान सभा को भंग कर दिया है।

शाहीन बाग वाली ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानतुल्लाह खान ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आज भाजपा और अमित शाह जी को करंट लगाने का काम किया है। ये काम की जीत हुई है और नफरत की हार। मैंने नहीं जनता ने रिकॉर्ड तोड़ा है।

दिल्ली में बीजेपी की हार पर बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा है कि हम इस हार को स्वीकारते हैं और जो कमी रह गई है उसे दूर करेंगे। हमें पिछले 21 सालों से सरकार नहीं बना पाने का दुख है। अब हम और मेहनत करेंगे और जनता का विश्वास जीतेंगे। आम आदमी पार्टी फ्री के मुद्दे पर चुनाव जीत रही है। अगर ये चुनाव विकास के नाम पर होता तो शिक्षा मंत्री सिसोदिया पिछड़ते नहीं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के रुझानों के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि आप की इस जीत के बाद साफ हो गया है कि अरविंद केजरीवाल दिल्लीवालों का बेटा है। बीजेपी ने इस चुनाव में पूरी नफरत फैलाई, लेकिन दिल्लीवालों ने इस नफरत को नकार दिया।

12:00 AM

ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानातुल्लाह खान की जीत लगभग तय है। शुरूआत में वह बीजेपी उम्मीदवार ब्रह्म सिंह से पीछे चल रहे थे। यहां से कांग्रेस उम्मीदवार परवेज़ हाशमी तीसरे नंबर पर हैं।

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने कहा पार्टी के प्रदर्शन की मैं जिम्मेदारी लेता हूं। हम इसके पीछे की वजहों का विश्लेषण करेंगे। हमारे वोट फीसद में गिरावट की वजह भाजपा और आम आदमी पार्टी की ध्रुवीकरण की राजनीति है।

11:30 AM

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री तथा AAP प्रत्याशी मनीष सिसोदिया पटपड़गंज विधानसभा सीट पर पिछड़ गए हैं, और BJP के रविंदर सिंह नेगी आगे चल रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान अब तक AAP के उम्मीदवार 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं, और BJP के उम्मीदवारों को 13 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल है।

11:00 AM

AAP विधायक और परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के अजीत सिंह खरखरी पीछे चल रहे हैं।

AAP के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के सरदार आर.पी. सिंह पीछे चल रहे हैं।

विधायक तथा AAP की महिला इकाई की पूर्व अध्यक्ष बंदना कुमारी शालीमार बाग विधानसभा सीट पर पीछे चल रही हैं, और BJP की रेखा गुप्ता आगे चल रही हैं।

AAP विधायक तथा कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के डॉ एस.सी. वत्स आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस छोड़कर BJP में शामिल हुए सुरिंदर पाल सिंह तिमारपुर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के दिलीप पांडे आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश लिलौठिया मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP की राखी बिड़ला आगे चल रही हैं।

AAP विधायक तथा विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला मंगोल पुरी विधानसभा सीट पर आगे चल रही हैं, और BJP के करम सिंह कर्मा पीछे चल रहे हैं।

10:50 AM

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार वालिया कृष्णा नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के डॉ अनिल गोयल आगे चल रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और AAP के नवीन चौधरी आगे चल रहे हैं।

विधानसभा स्पीकर तथा AAP प्रत्याशी रामनिवास गोयल शाहदरा विधानसभा सीट पर पीछे चल रहे हैं, और BJP के संजय गोयल आगे चल रहे हैं।

दिल्ली AAP संयोजक तथा कैबिनेट मंत्री गोपाल राय बाबरपुर विधानसभा सीट पर आगे चल रहे हैं, और BJP के नरेश गौर पीछे चल रहे हैं।

10:40 AM

10 सीटों पर भाजपा और आप के बीच कांटें का मुकाबला

अब तक सामने आए रूझानों पर गौर करें तो 10 सीटें ऐसी हैं जिन पर भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। इनमें से चार सीट पर जहां भाजपा ने बढ़त बनाई है तो छह सीट पर आप प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

10.30 AM

 बवाना में भाजपा के रविंदर कुमार आगे चल रहे हैं।

चांदनी चौक से AAP प्रहलाद सिंह आगे, अलका लांबा पीछे।

हरिनगर विधानसभा सीट से तजिंदर बग्गा पीछे चल रहे हैं, आप के राजकुमार आगे।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा चुनाव नतीजों की ज़िम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष की ही होती है। मैं ज़िम्मेदारी लेकर सबसे आगे खड़ा हूं। अभी शुरुआती रुझान आए हैं। अभी इंतजार करना चाहिए।

10:00 AM

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा, ये शुरुआती रुझान हैं, अभी ये कह देना मुश्किल है कि कौन सरकार बनाएगा। जनता जो फैसला करेगी वो हमको मंजूर होगा।

भाजपा के धर्मवीर सिंह कालकाजी सीट से आप की आतिशी से 254 मतों से आगे।

आप के राघव चड्ढा राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के सरदार आर.पी. सिंह से 4131 मतों से आगे चल रहे हैं।

भाजपा नेता कपिल मिश्रा मॉडल टाऊन निर्वाचन क्षेत्र से आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी से 98 मतों से आगे चल रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष एवं ‘आप' नेता राम निवास गोयल शाहदरा से भाजपा के संजय गोयल से 87 मतों से आगे चल रहे हैं।

09:50 AM

चुनाव आयोग के रुझान

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर और भारतीय जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे है।

आतिशी पीछे, मनीष सिसोदिया आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार आतिशी पीछे चल रही है। मनीष सिसोदिया पटपड़गंज से 100 वोट से आगे चल रहे हैं । इस वक्त भाजपा 20 और आप 50 सीटों पर आगे।

09.20 AM

शुरुआती रुझानों को देखते हुए कांग्रेस के प्रत्याशियों ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने ट्वीट किया है कि मैं अपनी हार स्वीकार करते हुए, विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा। मैं भविष्य में भी दिल्ली, विकासपुरी व उत्तम नगर विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा।

09:10 AM

अरविंद केजरीवाल 5500 वोटों से आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार मुस्तफाबाद से आप के हाजी यूनुस आगे, भाजपा के विधायक जगदीश प्रधान पीछे। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल 5500 वोटों से आगे। इस वक्त आप 53 और भाजपा 16 और कांग्रेस एक सीट पर आगे।

09:00 AM

70 में 54 सीटों पर आप, 15 पर बीजेपी और 1 सीट पर कांग्रेस आगे।

जनकपुरी से बीजेपी के आशीष सूद आगे, विश्वास नगर से बीजेपी के ओपी शर्मा ने बढ़त बनाई।

राजेंद्र नगर से आप के राघव चढ्ढा आगे, कालकाजी से आप की आतिशी आगे।

हरिनगर सीट से बीजेपी के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा आगे चल रहे हैं।

चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे चल रही है।

नई दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल आगे चल रहे हैं।

08:50 AM

पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 5 सीटों पर आगे

मिल रही जानकारी के अनुसार रुझानों में पश्चिमी दिल्ली में भाजपा 5 सीटों पर आगे। 9 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे। पश्चिमी दिल्ली की द्वारका, बिजवासन, जनकपुरी, नजफगढ़, मोती नगर, दिल्ली कैंट में भाजपा आगे।

08.38 AM: दिल्ली में दिग्गजों का हाल

ओखला से अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं।

कालकाजी से आतिशी आगे चल रही हैं।

चांदनी चौक से अलका लांबा पीछे चल रही हैं।

सीलमपुर से अब्दुल रहमान पोस्टल बैलेट में आगे।

सीलमपुर से कांग्रेस के पांच बार के विधायक मतीन अहमद पीछे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत किसकी होगा,  इसका फैसला आज होना है। वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। 70 विधानसभा सीटों के लिए 8 फरवरी को 62.59% वोट डाले गए थे। दिल्ली में अभी आम आदमी पार्टी की सरकार है। भाजपा 22 साल और कांग्रेस 7 साल से सत्ता से दूर है।


संबंधित समाचार