होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, पिछले 24 घंटों में 41,649 नए मरीज, 593 लोगों की मौत

देश में फिर बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, पिछले 24 घंटों में 41,649 नए मरीज, 593 लोगों की मौत

भारत में कोविड-19 के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस के 40,000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। वही वर्तमान समय में भारत के केरल राज्य में कोविड-19 के मामले प्रतिदिन 20,000 से अधिक दर्ज किये जा रहे हैं। जिस कारण राज्य में आज से वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 41,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं और 500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। भारत में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 43,654 नए केस सामने आए हैं और 600 लोगों की मौत हुई है। वही 1 दिन में 37,306 मरीजों ने कोविड-19 को मात दी है।

- देश में कुल संक्रमित- 3,16,12,794

-  कुल ठीक हुए मरीजों की संख्या- 3,07,73,555

-  देश में कुल मौतें- 4,23,842

-  देश में कुल एक्टिव केस- 3,99,315

केरल में 20 हजार से अधिक केस आये

भारत में केरल राज्य में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,772 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 116 मरीजों की मौत हुई है। अब केरल में कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 33,70,137 हो गई है। जबकि कोविड-19 से मरने वालों की संख्या राज्य में 16,702 हो गई है। राज्य में अब तक 31,92,104 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। बता दें कि केरल में बढ़ते कोविड-19 के मामलों को देखते हुए आज से वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- मिजोरम पुलिस ने असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा और 4 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR

संबंधित समाचार