होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

मिजोरम पुलिस ने असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा और 4 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR

मिजोरम पुलिस ने असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा और 4 अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR

 

मिजोरम पुलिस ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के 4 वरिष्ठ अधिकारियों और 2 अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। मिजोरम पुलिस के द्वारा आपराधिक मामला कोलासिब जिले के वैरेंगते नगर के बाहरी हिस्से में हुई हिंसा के मामले में दर्ज किया है। इस बात की जानकारी शुक्रवार को पुलिस ने दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन एन ने कहा है इन लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि सीमांत नगर के निकट मिजोरम और असम पुलिस बल के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद सोमवार देर रात को राज्य पुलिस द्वारा वैरेंगते थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। असम पुलिस के 200 अज्ञात कर्मियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उधर, असम पुलिस ने कोलासिब जिले के पुलिस अधीक्षक और उपायुक्त समेत मिजोरम सरकार के 6 अधिकारियों को धोलाई पुलिस थाने में सोमवार को पेश होने के लिए समन किया है। सूत्रों के मुताबिक, बीते शुक्रवार को इन अधिकारियों को 28 जुलाई को समन जारी किये गये थे।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि हाल ही के दिनों में कछार जिले के लैलापुर में असम और मिजोरम पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। जिसमें असम पुलिस के 5 पुलिसकर्मी और एक स्थानीय निवासी की मौत हो गई थी। जबकि 50 से ज्यादा घायल हुए थे। इस मामले के संबंध में एक मामला धोलाई पुलिस थाने में दर्ज है। कछार के पुलिस उपाधीक्षक कल्याण कुमार दास ने सभी अधिकारियों को अलग-अलग समन जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि एक उचित और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त हुई है कि आपने कथित संज्ञेय अपराध किया है।

यह भी पढ़ें- 31 जुलाई के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं


संबंधित समाचार