होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

देश में कोरोना की रफ्तार तेज, एक दिन सामने आए 1,68,063 केस, जानें कितना है पॉजिटिव रेट

देश में कोरोना की रफ्तार तेज, एक दिन सामने आए 1,68,063 केस, जानें कितना है पॉजिटिव रेट

 

भारत (India) में कोरोना (Corona) की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। हर रोज देश में कोरोना वायरस के मामले 1 लाख 50 हजार से अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या बीते 15 दिनों में नौ गुना बढ़ गई है। इसके अलावा देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। समाचार एजेंसी के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 1,68,063 केस दर्ज किए गए हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3,58,75,790 हो गई है। जबकि एक दिन में 277 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है।

अगर एक दिन में कोरोना वायरस को मात देने वाले मरीजों की बात की जाए तो, 69,959 लोग ठीक हुए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,45,70,131 हो गई है। इसके अलावा अब देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 8,21,446 हो गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। वहीं अगर देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की बात की जाए तो, बीते 24 घंटे में 277 लोगों की मौत के बाद मरने वालों का आंकड़ा 4,84,213 हो गया है। इन सब के अलावा आपको बता दें कि देश में जारी कोरोना वायरस की जंग को जीतने के लिए वैक्सीनेशन भी तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा देश में 1,52,89,70,294 हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का दैनिक पॉजिटिविटी रेट 10.64% तक पहुंच गई है। वहीं, ओमिक्रोन मामलों की कुल संख्या बढ़कर 4,461 हो गई है जिसमें से 1,711 ​मरीज़ डिस्चार्ज हो गए हैं।
 

यह भी पढ़ें- PM Modi Security Breach: पीएम मोदी की सुरक्षा चूक मामले में नया मोड, SC के वकिलों को मिल रही धमकी


संबंधित समाचार