होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कमर्शियल गैस के दाम 993 रुपये बढ़े, Akhilesh Yadav बोले- '7 रुपये कम करके किस पर एहसान किया…'

कमर्शियल गैस के दाम 993 रुपये बढ़े, Akhilesh Yadav बोले- '7 रुपये कम करके किस पर एहसान किया…'

 

Akhilesh Yadav on LPG Price Hike in India: एक मई यानी आज से कामर्शियल और छोटू सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। बढ़ी कीमतों को लेकर विपक्षी नेता सरकार पर हमलावर अंदाज में नजर आ रहे हैं। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भी सरकार पर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है। 

अखिलेश यादव ने कहा कि सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? बीजेपी महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी व मंदी पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?

कांग्रेस ने भी जमकर साधा निशाना 

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट पर कहा कि ‘महंगाई मैन मोदी’ का चाबुक फिर चला है. उन्होंने कहा कि आज कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा हुआ है। सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम ऐसे बढ़ाए हैं। आंकड़ों का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने कहा कि जनवरी में 111 रुपये, 1 फरवरी को 50 रुपये, 1 मार्च को 31 रुपये, 7 मार्च को 115 रुपये, 1 अप्रैल को 218 रुपये, 1 मई को 993 रुपये कीमत बढ़ाई गई है। 

कांग्रेस ने कहा कि इस साल टोटल 1,518 रुपये सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि जी हां, कमर्शियल सिलेंडर सिर्फ 4 महीने में 1,518 रुपए महंगा हो गया, अभी साल के 8 महीने बाकी हैं। कांग्रेस ने कहा कि मोदी की वसूली जारी है। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार सिर्फ वसूली करना जानती है। अब 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा कर दिया। पहले आधार कार्ड पर सिलेंडर बांटे, फिर उसका दाम बढ़ा दिया. ये बड़े चालबाज लोग हैं। 

कमर्शियल गैस के दाम 993 रुपये बढ़े

आज से पूरे देश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,071.50 रुपये होगी। वहीं 5 किलो वाले छोटू सिलेंडर की कीमतों को बढ़ा दिया गया है। इसमें 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
 


संबंधित समाचार