होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CNG और पाइपलाइन गैस की कीमतों में भी लगी आग, जानें अब कितने चुकाने होंगे अधिक पैसे

CNG और पाइपलाइन गैस की कीमतों में भी लगी आग, जानें अब कितने चुकाने होंगे अधिक पैसे

 

देश में महंगाई की मार से जनता में हाहाकार मचा हुआ है। यहां खाने पीने से लेकर लगभग हर जरूरी चीजों के बढ़ते दामों ने आम आदमी की कमर तोड़ कर रख दी है। वहीं पेट्रोल-डीजल की ही बात की जाए तो सभी जगह तेल के दाम अपने सर्वोच्च स्तर पर बने हुए हैं और ऐसे संकेत लगातार मिल रहे हैं कि अभी इन बढ़ती कीमतों से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं कच्चे तेल में इजाफे के बीच अब एक और बड़ी खबर लोगों की परेशानी बढ़ाने जा रही है। कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच अब सीएनजी और घरेलू पाइपलाइन गैस की कीमतों में भी आज से इजाफा कर दिया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज यानी से सीएनजी भरवाने के लिए आपको अधिक पैसे खर्च करने होंगे। यह बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं। महानगर गैस लिमिटेड ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी थी। CNG की कीमत प्रतिकिलो 2 रुपये 58 पैसे बढ़ा दी गई है और घरेलू पाइपलाइन गैस की दरों में प्रति यूनिट 55 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है।

जानें अब सीएनजी की नई कीमत

महानगर गैस लिमिटेड द्वारा आज की गई बढ़ोतरी के बाद एक किलो सीएनजी का भाव 51.98 रुपये हो गया है। वहीं, पाइपलाइन गैस की बात करें तो स्लैब 1 के लिए 30.40 रुपये प्रति यूनिट और स्लैब 2 के लिए 36 रुपये प्रति यूनिट रेट होगा। नए दाम की जानकारी कंपनी की ओर से दी गई है।

दिल्ली में भी बढ़ाए गए थे रेट

आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली में भी सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया गया था। दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 90 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी का भाव 43.40 प्रति किलो से बढ़कर 44.30 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने तोड़ा 'गब्बर' का रिकॉर्ड, विवियन रिचर्ड्स को भी पछाड़ा


संबंधित समाचार