होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM योगी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

CM योगी ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धाजंलि, राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि पर बापू की प्रतिमा पर माथा टेका और पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की। सीएम योगी ने लखनऊ में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा पहुंचे और राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धाजंलि अर्पित की।

इस मौके पर उन्होंने भजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजद रहे। उन्होंने ने भी महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा, "राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। बापू के समग्र चिंतन में मनुष्यता, स्वतंत्रता एवं समरसता का आह्वान है। उनकी शिक्षाएं रामराज्य और विश्व शांति की संकल्पना की सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करती हैं।"

बता दें कि 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की दिल्ली के बिड़ला हाउस परिसर में गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।  

 


संबंधित समाचार