होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, 10वीं बार बने CM, 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ

नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, 10वीं बार बने CM, 26 मंत्रियों ने भी ली शपथ

 


Nitish Kumar Oath Taking Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। नीतीश की नई कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल हैं। शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने सबसे पहले पद की शपथ ली। उनके बाद विजय सिन्हा ने शपथ ली। सम्राट और विजय लगातार दूसरी बार डिप्टी चीफ मिनिस्टर बने। PM मोदी के अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा समेत एनडीए के सभी घटक दल के प्रमुख नेता और कई राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे।

मंत्रियों की पूरी लिस्ट

  1. सम्राट चौधरी
  2. विजय कुमार सिन्हा
  3. विजय कुमार चौधरी
  4. बिजेंद्र प्रसाद यादव
  5. श्रवण कुमार
  6. मंगल पांडेय
  7. डॉक्टर दिलीप जायसवाल
  8. अशोक चौधरी
  9. लेसी सिंह
  10. मदन सहनी
  11. नितिन नवीन
  12. रामकृपाल यादव
  13. संतोष कुमार सुमन
  14. सुनील कुमार 
  15. मो. जमा खान
  16. संजय सिंह टाइगर
  17. अरुण शंकर प्रसाद
  18. सुरेंद्र मेहता
  19. नारायण प्रसाद
  20. रमा निषाद
  21. लखेंद्र कुमार रोशन
  22. श्रेयसी सिंह
  23. डॉ. प्रमोद कुमार
  24. संजय कुमार
  25. संजय कुमार सिंह
  26. दीपक प्रकाश

सीनियर नेता की मौजूदगी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, UP के CM योगी आदित्यनाथ, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA गठबंधन के सीनियर नेता शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे। पूरा गांधी मैदान खास सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत कवर किया गया था। शपथ ग्रहण के साथ ही बिहार में नई सरकार ने अपना काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री जल्द ही अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग करेंगे, जिसमें कई अहम फैसले होने की उम्मीद है।


संबंधित समाचार