MCD ByElection: एमसीडी उपचुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 12 सीटों में से सात पर जीत दर्ज की है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने तीन सीटों पर जीत हासिल की है, जो निगम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल रही है। इसके अतिरिक्त, शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है, जो दिल्ली के राजनीतिक समीकरणों में एक छोटे दल की भागीदारी को दर्शाता है। कांग्रेस ने भी इस उपचुनाव में एक सीट जीतकर अपनी उपस्थिति बनाए रखी है।
द्वारका की जनता ने मनीषा देवी को चुना
द्वारका से बीजेपी ने जीत दर्ज की है, यहां से बीजेपी ने मनीषा देवी को टिकट दिया था और वहीं आम आदमी पार्टी ने राजबाला पर अपना भरोसा जताया था। लेकिन राजबाला इसमें नाकामयाब रहे। द्वारका की जनता ने मनीषा देवी को चुना है और इन दोनों के बीच जो वोटों का अंतर है वह 9100 है। यहां से 2022 में पश्चिमी दिल्ली की सांसद कमलजीत सहरावत पार्षद चुनी गई थी। नारायणा में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की है। यहां से राजन अरोड़ा ने भाजपा के उम्मीदवार चंद्रकांता को हराया है। इन दोनों के जो बीच का वोटो का अंतर है। वह बहुत ही काम है। जो वोट का अंतर है वह 148 है।
अब तक बीजेपी ने कुल छह सीटों पर जीत दर्ज की
अब तक बीजेपी ने कुल छह सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी ने अब तक दो पर जीत दर्ज की है। वहीं शोएब इकबाल की पार्टी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और कांग्रेस भी एक सीट जीती है। अभी दो सीट पर वोटों की गिनती हो रही है। इन दोनों ही सीटों पर आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अशोक विहार से बीजेपी जीत चुकी है। इन्होंने आम आदमी पार्टी के सीमा गोयल को हराया है। इन दोनों के बीच पहले कांटे की टक्कर चल रही थी। पहले यहां पर इस सीट से सीमा गोयल आगे चल रही थी। लेकिन कुछ ही पल में खेल बदल गया और भाजपा की बिना असीजा आगे चल रही है। इन दोनों के बीच जो वोटो का अंतर है, वह बहुत ही काम है। 405 वोटों से जीती है।