होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Himachal पहुंचे CM Nayab Saini, दिवंगत BJP नेता किशन कपूर के परिवार से की मुलाकात

Himachal पहुंचे CM Nayab Saini, दिवंगत BJP नेता किशन कपूर के परिवार से की मुलाकात

 

CM Nayab Saini Himachal: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी हिमाचल दौरे पर गए हैं। 21 फरवरी शुक्रवार को वह हिमाचल के धर्मशाला में पहुंचे। इसके बाद सीएम सैनी धर्मशाला में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद दिवंगत किशन कपूर के घर पर गए, जहां पर सीएम सैनी ने किशन कपूर के निधन पर शोक जताया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

हरियाणा सीएम ऑफिस के तय प्रोग्राम के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सैनी आज सुबह 11:15 बजे धर्मशाला के साईं ग्राउंड हेलीपैड पर उतरे। जिसके बाद वह दिवंगत नेता किशन कपूर के घर पर जाकर परिजनों से मुलाकात की। बता दें कि सीएम सैनी के दौरे की जानकारी पहले ही हिमाचल के मुख्य सचिव, डीजीपी हिमाचल और डीसी कांगड़ा को दे दी गई थी।

कौन थे किशन कपूर?

बता दें कि किशन कपूर हिमाचल के बड़े नेता थे। वह पांच बार धर्मशाला विधानसभा से विधायक चुने गए थे। इसके अलावा उन्हें प्रदेश सरकार में 3 बार मंत्री भी बनाया गया। वहीं, साल 2019 में वह कांगड़ा सीट से सांसद भी चुने गए थे। बीते 1 फरवरी को किशन कपूर का पीजीआई चंडीगढ़ में निधन हो गया था। पिछले काफी समय से वह बीमार चल रहे थे। उनके परिवार में पत्नी रेखा कपूर, बेटा शाश्वत कपूर और बेटी प्रगति कपूर हैं। नायब सैनी उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करने और शोक जताने के लिए धर्मशाला पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather Update: हरियाणा में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


संबंधित समाचार