होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दिन की सबसे जरूरी मील है नाश्ता, इसे न करें इग्नोर, ऑप्शंस के लिए शामिल करें ये फूड्स

दिन की सबसे जरूरी मील है नाश्ता, इसे न करें इग्नोर, ऑप्शंस के लिए शामिल करें ये फूड्स

 

आजकल के लोग काम में बिजी होने के कारण अपना सुबह का नाश्ता या तो छोड़ देते है या कुछ भी खा लेते है जिससे उनका पेट भर जाएं। लेकिन केवल पेट भरना ही जरुरी नहीं होता, आपकी सेहत के लिहाज से सुबह का हेल्दी ब्रैकफास्ट बहुत जरुरी है। जो आपको पूरे दिन एनर्जेटिक और स्वस्थ रखता है। अगर आप स्वस्थ और एनर्जेटिक रहते है तो पूरे दिन का काम भी पूरी एनर्जी के साथ कर पाते है। चलिए जानते है हैल्दी ब्रैकफास्ट फूड्स जो आपको बनाएं स्वस्थ... 

- दही का चटपटा पराठा 

सुबह के समय दही का पराठा खाने से आप पूरे दिन तनाव मुक्त रहते है। साथ ही आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। दही एनर्जी बूस्टर है और ये हमारे शरीर में एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। वहीं, दही हाई ब्लड प्रेशर के खतरा को कम करता है जिससे आप दिल से जुड़ी बीमारियों से भी दूर रहते हो। 

- अंकुरित मूंग की दाल या चने 

अंकुरित मूंग की दाल या चने में आप हरी मिर्च, धनिया, टमाटर, प्याज को बारीक काटकर मिक्स करें या कच्चे पनीर को मैश करके भी डालकर खा सकते है। इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आप एनर्जेटिक और स्वस्थ महसूस करते है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल सभी कुछ पाया जाता है। ये हाई प्रोटीन नाश्ता डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी बहुत अच्छा होता है। 

- हेल्दी स्मूदी 

आप सुबह सुबह मनपंसद फलों की स्मूदी बनाकर भी पी सकते है। जैसे केला, आम, सेब इनके साथ में थोड़ा दूध, मेवे और ओट्स भी डाल सकते हैं। स्मूदी को मीठा बनाने के लिए नेचुरल शुगर जैसे खजूर या शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके ऊपर बारीक कटे ड्रायफ्रूट्स और दालचीनी पाउडर भी डालकर खा सकते है। यह नाश्ता आपको सारे पोषक तत्व देगा और पेट के लिए काफी लाइट भी रहेगा। 

- पोहा 

सुबह के लिए पोहा खाना बेहद हल्का और  एनर्जी से भी भरपूर होता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसमें आप कुछ सब्जियों का इस्तेमाल कर, जैसे आलु, मटर डालकर इसे कार्ब्स, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर बना सकते है। इसमें आप अनार और मुंगफली के दानों को डालकर काफी स्वादिष्ट बना सकते है। 

- ओटमील 

सुबह ब्रेकफास्ट के लिए ओटमील का सेवन भी कर सकते है। साधारण ओटमील को फलों के साथ और भी बनाया जा सकता है। सुबह के नाश्ते में ओटमील का सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है। ओट्स में बहुत अधिक मात्रा में ओमेगा 3, फैटी एसिड, फोलेट और पोटेशियम पाया जाता है पूरे दिन एनर्जी का काम करता है। 


संबंधित समाचार