होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

China-Taiwan Tensions: ताइवानी के टॉप रक्षा अधिकारी की होटल के कमरे में मिली लाश

China-Taiwan Tensions: ताइवानी के टॉप रक्षा अधिकारी की होटल के कमरे में मिली लाश

 

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की ताइवान यात्रा के बाद से चीन और ताइवान के रिश्तों में दरार आ गई हैं। इस बीच ताइवान रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान और विकास इकाई के उप प्रमुख ओ यांग ली-हींग (o yang li-hing) शनिवार को एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने यह जानकारी ताइवान की आधिकारिक केंद्रीय समाचार एजेंसी के हवाले से दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, उनका शव आज सुबह उस वक्त मिला जब वह दक्षिणी ताइवान के पिंगटुंग की व्यावसायिक यात्रा पर गए हुए थे। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की शुरुआत में ओ यांग ने विभिन्न मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं की निगरानी की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली थी।

इससे ठीक पहले ताइवान की सेना ने चीन पर आरोप लगाते हुए कहा कि ताइवान जलडमरूमध्य में काम कर रहे चीनी विमान और जहाज उसके मुख्य द्वीप पर हमले की साजिश कर रहे थे। इस पर चीन के राज्य मीडिया ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग (Beijing) ने ताइवान के मुख्य द्वीप के आसपास 100 से ज्यादा युद्धक विमानों और 10 युद्धपोतों के साथ सैन्य अभ्यास शुरू किया।

यह भी पढ़ें- NATO : नाटो में शामिल होंगे फिनलैंड-स्वीडन, अमेरिकी सीनेट ने लगाई मुहर


संबंधित समाचार