Chennai MA Chidambaram Stadium Pitch Report: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में जिम्बाब्वे के सामने होगी। दोनों टीमों की भिड़ंत चेन्नई के एमए चिदबंरम स्टेडियम (चेपॉक स्टेडियम) में है। अपने सुपर-8 के पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी। सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद बनाए रखने के लिए भारत को अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे। भारत और जिम्बाब्वे का मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।
कैसी होगी चेन्नई की पिच?
चेन्नई की चेपॉक स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से तो स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। लेकिन इस टूर्नामेंट में यहां रनों की बरसात देखने को मिली है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच इस मैच में काली मिट्टी की वही पिच इस्तेमाल होगी, जिस पर न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ 183 रनों का लक्ष्य महज 17.5 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैदान पर अभी तक 6 मैच हुए हैं और हर बार पहली बैटिंग करने वाली टीम ने 170 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। यही वजह है कि यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है।
भारत vs जिम्बाब्वे हेड टू हेड
भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। भारत को 10 मैचों में जीत मिली है तो जिम्बाब्वे ने भी तीन को अपने नाम किया है। इनमें एक मैच विश्व कप में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 71 रन से जीता था। भारत में भारत के खिलाफ यह जिम्बाब्वे का पहला ही मुकाबला है। इस टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे की टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज कर चुकी है।
इस प्रकार हैं दोनों टीमें
भारत: ईशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन।
जिम्बाब्वे: तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा।