होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chandra Grahan 2021 : जानिए आज चंद्र ग्रहण के बाद कब लगेगा 'सूर्य ग्रहण' ? इस राशि के लोग रहे सतर्क

Chandra Grahan 2021 : जानिए आज चंद्र ग्रहण के बाद कब लगेगा 'सूर्य ग्रहण' ? इस राशि के लोग रहे सतर्क

 

पंचांग के मुताबिक कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि 19 नवंबर 2021 को सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2021) लगने जा रहा है। ये ग्रहण साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में 'ग्रहण' को नहीं माना जाता है। मान्यता है कि जब चंद्रमा और सूर्य पर ग्रहण लगता है तो, इन ग्रहों की शक्ति कम हो जाती है और ये पीड़ित होने लगाते हैं। जिसके वजह से राशियों पर इसका शुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।

कब लगेगा चंद्र ग्रहण
19 नवंबर को चंद्र ग्रहण सुबह: 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और शाम 05 बजकर 33 मिनट पर खत्म होगा। ये चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लग रहा है। इसलिए इस राशि और नक्षत्र से जुड़े लोगों को खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

इन राशि वाले लोगों के लिए गुस्सा बना सकता है हानिकारक

-सूर्य ग्रहण कब है 
पंचांग के अनुसार सूर्य ग्रहण  4 दिसंबर 2021, शनिवार को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि को लगेगा। यह वृश्चिक राशि में लगेगा। पंचांग के मुताबिक, 4 दिसंबर को वृश्चिक राशि में 4 ग्रहों की युति बन रही है। इस दिन वृश्चिक राशि पर सूर्य, बुध, चंद्रमा और पाप ग्रह केतु विराजमान रहेगें।

-ग्रहण के दौरान सावधान रहें वृश्चिक राशि वाले
सूर्य ग्रहण के दौरान वृश्चिक राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दिन तनाव, विवाद से बचने की पूरी कोशिश करें। इस दिन धन के प्रयोग में भी सतर्कता बरतनी आवश्यक होगी। इतना ही नहीं, इस दिन गर्भवती महिलाओं को भी सावधानी बरतनी होगी और गायत्री मंत्र का जाप करना होगा।

यह भी पढ़ें- Amla Navami 2021: आंवला नवमी आज, जरुर करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य के साथ धन में होगी बढ़ोत्तरी


संबंधित समाचार