होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Amla Navami 2021: आंवला नवमी आज, जरुर करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य के साथ धन में होगी बढ़ोत्तरी

Amla Navami 2021: आंवला नवमी आज, जरुर करें ये उपाय, सुख-सौभाग्य के साथ धन में होगी बढ़ोत्तरी

 

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व मनाया जाता है। आंवले के पेड़ का पूजन कर परिवार के लिए आरोग्य और सुख-सौभाग्य की कामना के उद्देश्य ये आंवला नवमी के दिन लोग पूजा करते हैं। आज के दिन किया गया धर्म, जप, तप और दान इत्यादि सभी दुखों और कष्टों से मुक्ति दिलाता है। आंवला नवमी के दिन किए गए कुछ ऐसे उपाय है, जोकि प्रत्येक मनोकामना को पूरी करने के साथ-साथ अगले जन्म तक इसका अक्षय फल देते हैं। तो आइए जानते हैं।

आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ की पूजा करें। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन पीपल और केले के पेड़ के अलावा आंवला के पेड़ की पत्तियों में भगवान विष्णु, शिव और माता लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन अक्षय लाभ पाने के लिए आंवले के पेड़ की पूजा जरुर करें।

आंवला नवमी के दिन आंवले के पेड़ के नीचे भोजन पकाना चाहिए। आंवला नवमी के दिन आंवला के पेड़ के नीचे बैठकर भोजन बनाएं और परिवार संग खाना खाएं। इससे अक्षय फल और अक्षय सेहत की प्राप्ति होती है। आंवला पेड़ के नीचे खाना खाते समय अगर आंवले के पेड़ से कोई पत्ती गिर जाए तो इससे साक्षात भगवान विष्णु का आशीर्वाद माना जाता है।

Also Read- कर्नाटक: कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस पर गिरा बोल्डर, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

वहीं भगवान विष्णु जी को इस दिन आंवला जरुर अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि, सृष्टि के निर्माण के लिए ब्रह्मा जी के आंसुओं से इस पेड़ की उत्पति हुई और इसे पृथ्वी का पहला फल माना जाता है। इस दिन भगवान की पूजा करते समय उन्हें भोग में आंवला अवश्य अर्पित करें।

यह भी पढ़ें- आखिर पानी में क्यों तैरते हैं नल नील के पत्थर, रामसेतु को लेकर होगा शोध


संबंधित समाचार