होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Chaitra Navratri 2022: घोड़े पर सवार होकर आएंगी इस बार मां भवानी, जानें महत्व

Chaitra Navratri 2022: घोड़े पर सवार होकर आएंगी इस बार मां भवानी, जानें महत्व

 


Chaitra Navratri 2022: हिन्दू नववर्ष की शुरुआत चैत्र नवरात्रि से ही मानी जाती है। वहीं इस साल चैत्र नवरात्र 02 अप्रैल 2022, दिन शनिवार से हो रहे हैं। नवरात्रि पूजा में कलश स्थापना का भी बहुत महत्व होता है। वहीं पहली नवरात्रि के दिन कलश स्थापना और जौ बोने का विधान है। मान्यताओं के अनुसार, जौ बोने के बाद कलश स्थापना करके ही मां भगवती का आह्वान किया जाता है। वहीं मां भगवती प्रत्येक नवरात्रि के दौरान अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर पृथ्वी लोक में आती हैं। वहीं विदाई के दौरान भी उनका वाहन अलग ही होता है। शास्त्रों की मानें तो मां भगवती के आने और जाने वाले वाहन का कुछ अलग ही महत्व होता है। तो आइए जानते हैं मां भगवती दुर्गा इस बार किस वाहन पर सवार होकर आएंगी और किस वाहन पर सवार होकर जाएंगी।

नवरात्रि के दौरान सभी लोग श्रद्धा पूर्वक मां भगवती दुर्गा के नौ रुपों की पूजा करते हैं। वहीं चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल 2022, दिन शनिवार से शुरु हो रही है और 11 अप्रैल 2022, दिन सोमवार को नवरात्रि का समापन होगा। नवरात्रि में मातारानी के आगमन और प्रस्थान के दिन उनके वाहन का ज्योतिषीय दृष्टि से खास महत्व होता है। मान्यता है कि, मां भगवती दुर्गा के आगमन का वाहन भविष्य में होने वाली घटनाओं की ओर इशारा करता है। वहीं साल 2022 में मातारानी घोड़े पर सवार होकर आएंगी और हाथी पर सवार होकर जाएंगी।

मान्यता है कि, अगर नवरात्रि का प्रारंभ रविवार अथवा सोमवार से हो रहा होता है तो मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं। वहीं अगर मंगलवार और शनिवार के दिन नवरात्रि का प्रारंभ होता है तो मां दुर्गा भवानी घोड़े की सवारी करके पृथ्वी पर आती हैं। वहीं जब नवरात्रि गुरुवार और शुक्रवार के दिन से प्रारंभ होती हैं तो मां भगवती दुर्गा डोली में बैठकर पृथ्वी पर आती हैं। वहीं साल 2022 में चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ शनिवार के दिन हो रहा है, इसीलिए मां दुर्गा भवानी इस बार घोड़े की सवारी करके पृथ्वी लोक में आएंगी।

यह भी पढ़ें- इस नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर बन रहा ये शुभ योग, जानिए क्या है इसका महत्व व पूजन का उत्तम मुहूर्त


संबंधित समाचार