होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

"डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए" ट्रेड डील पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

"डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए" ट्रेड डील पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान

 

Trade Deal: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमेरिकी व्यापार समझौते में किसानों के हितों को लेकर अहम बात की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश में कहा कि पीएम मोदी हमेशा से किसान हितैशी रहे हैं।  चौहान ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री का हर निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। उनकी योजनाओं ने किसानों की जिंदगी बदल दी है। और अभी अमेरिका से जो समझौता हुआ है, उसमें भी किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित है। 

पोल्ट्री, डेयरी उत्पाद के लिए देश के दरवाजे नहीं खोले गए

कृषि मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौता विशेष रूप से विभिन्न मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वाले किसानों की जरूरतों को पूरा करता है। चौहान ने कहा कि हमारे अनाज उत्पादक किसान गेहूं, चावल, मक्का, सोया, मोटा अनाज पैदा करने वाले किसानों के हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। हमारे प्रमुख फल और सब्जी उत्पादों किसानों के हितों को भी इस समझौते में पूरी तरह संरक्षीत किया गया है। चौहान ने स्पष्ट किया कि सरकार ने कुछ संवेदनशील क्षेत्र के लिए सख्त सीमाएं बनाए रखी हैं। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री के लिए , डेयरी उत्पाद के लिए देश के दरवाजे नहीं खोले गए हैं। सच तो ये है हमारे मसाला उत्पाद किसानों को नया विशाल बाजार मिलेगा। 

राहुल गांधी ने 12 फरवरी को अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करके आरोप लगाया

साथ ही उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे झूठे हैं उन्हें देश के किसानों से कोई लेना-देना नहीं है। किसानों की मजबूती उन्हें कभी रास नहीं है, इसलिए तो देश विरोधी बातें करते हुए नजर आते हैं। अभी उन्होंने एक वीडियो में झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वो झूठ बोलकर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर किसानों के हितों का फैसला नहीं किया जाता। किसानों का भला होगा, सच्चे और  किसान हितैशी फैसलों से , जो पीएम मोदी सदैव करते आए हैं।  दरअसल, राहुल गांधी ने 12 फरवरी को अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करके आरोप लगाया कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को नुकसान होगा। 


संबंधित समाचार