होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, सोना करीब ₹1500 महंगा, चांदी की कीमतों में ₹6700 का उछाल

सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, सोना करीब ₹1500 महंगा, चांदी की कीमतों में ₹6700 का उछाल

 

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखने को मिली। चांदी 6700 रुपये महंगी होकर 2.60 लाख प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना 1500 रुपये चढ़कर 1.58 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर चांदी 4.23 प्रतिशत गिरकर ₹2,51,500 प्रति किलो पर आ गई। वहीं सोना भी 0.91% सस्ता हो कर ₹1,56,631 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

 मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 7,500 कम 

पिछले दिन मंगलवार को सर्राफा बाजार में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 7,500 कम हो गई है। चांदी की कीमत घटकर 2,64,500 रुपये प्रति किलो (सभी करों सहित) रह गई। वहीं 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,200 रुपये या 1.4 प्रतिशत उछलकर 1,60,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुछ माहौल देखने को मिला। मंगलवार की गिरावट के बाद अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती की उम्मीदों ने बाजार को सहारा दिया।

औंस के रिकॉर्ड स्तर से लगभग 50% दूर 

बुधवार को एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड मामूली बढ़त के साथ 5,065 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा, जबकि स्पॉट सिल्वर में तेज उछाल आया और यह 1.16% की तेजी के साथ 81.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि, सोने की कीमतें अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे हैं। सोना 29 जनवरी को बने 5,608.35 डॉलर प्रति औंस के ऑल-टाइम हाई से करीब 11% नीचे है। वहीं, चांदी अभी भी अपने 121.67 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर से लगभग 50% दूर है।


संबंधित समाचार