होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

क्या आज पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक?, बैंकों ने हड़ताल की घोषणा की ? जानिए सबकुछ

क्या आज पूरे देश में बंद रहेंगे बैंक?, बैंकों ने हड़ताल की घोषणा की ? जानिए सबकुछ

 

Bank Open Today or Not: आज के इस दौर में अधिकतर काम वैसे तो ऑनलाइन हो जाते हैं, लेकिन कई कामों के लिए हमें ऑफलाइन भी जाना पड़ता है। जैसे, कई काम बैंक से भी जुड़े हैं जिसें डीडी बनवाने से लेकर कई अन्य काम शामिल हैं। पर अगर आप आज किसी काम से बैंक जाने वाले हैं, तो पहले चेक कर लें कि जिस बैंक में आपका अकाउंट है वो खुला है या बंद है। दरअसल, माना जा रहा है कि आज यानी 12 फरवरी 2026 को देश भर में बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कई बैंक यूनियनों की तरफ से इस हड़ताल को बुलाया गया है। इसलिए आपके लिए ये जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं ये हड़ताल क्यों हो रही है? इस हड़ताल से कौन-कौन से बैंक बंद रह सकते हैं आदि। 

किसने बुलाई है हड़ताल?

- ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन यानी AIBEA), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन यानी AIBOA और बैंक एम्प्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया  यानी BEFI जैसे प्रमुख बैंक संगठनों ने इस हड़ताल का एलान किया है। 

- देश के 10 सेंट्रल ट्रेड यूनियनों CTUs ने इस हड़ताल का समर्थन भी किया है। 

ये है हड़ताल का कारण 

हड़ताल होने का सबसे मुख्य वजह नवंबर 2025 में नोटिफाई किए गए चार नए लेबर कोड हैं। 

वहीं, बैंक कर्मी 5 दिन काम और 2 दिन छुट्टी की मांग कर रहे हैं। 


क्या आज सभी बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे?

पहले तो ये जान लें कि आरबीआई की तरफ से कोई आधिकारिक छुट्टी का एलान नहीं किया गया है यानी बैंक खुले रहेंगे पर बैंक के कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो सकते हैं, जिसके कारण बैंकों में होने वाला काम प्रभावित हो सकते हैं। हालांकि, प्राइवेट बैंकों पर इस हड़ताल का असर पड़ने की संभावना कम ही है। 


संबंधित समाचार