होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे दोनों

सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत, दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे दोनों

 

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे भाई-बहन की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों कार में सवार होकर चंडीगढ़ से दाड़लाघाट के कसोल जा रहे थे। इसी दौरान सुबाथू के साथ लगते गंबर पुल के पास कार अनियंत्रित होने के बाद रेलिंग तोड़कर खड्ड में जा गिरी।

हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान परीक्षित व अंकिता के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है। कि दोनों बहन-भाई अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन एक भयानक सड़क हादसे में दोनों की ही मौत हो गई।  

यह भी पढ़ें- हिमाचल का पुनीत शर्मा 60 घंटे भूखे पेट सफर करकर पुहंचा यूक्रेन बॉर्डर 


संबंधित समाचार