होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP किसान मोर्चा ने किया कार्यशाला का आयोजन, किसानों को योजनाओं की खेत में जाकर...

BJP किसान मोर्चा ने किया कार्यशाला का आयोजन, किसानों को योजनाओं की खेत में जाकर...

 

हिमाचल प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में हिमाचल प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने संबोधन में कहा कि प्राकृतिक खेती की शुरुआत 9 मार्च को मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। पिछले साल इस योजना के अंतर्गत 25 करोड़ रूपये का प्रावधान  प्रदेश सरकार द्वारा किया गया था जिसके तहत किसानों को खेतों में जाकर जानकारी दी जाएगी। 

इसके साथ ही किसानों को गाय खरीदने के लिए प्रदेश सरकार 25 हज़ार देगी और उस गाय को लाने के लिए सरकार द्वारा 5000 रूपये किराया भी निश्चित किया गया है। साल 2022 तक 9.61 लाख किसानों को जोड़ने का लक्ष्य हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा रखा गया है। कृषि मंत्री ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में करें जिससे किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी वह उस खेती से होने वाले फायदे आम लोगों तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि मोर्चा पिछले कई वर्षों से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रदेश सरकार के साथ लगातार संपर्क में है।  

 

यह भी पढ़ें- कंगना रनौत के मसले पर भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव


संबंधित समाचार