होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बुरी तरीके से डर चुकी है BJP : प्रकाश जोशी

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर बुरी तरीके से डर चुकी है BJP : प्रकाश जोशी

 

नैनीताल लोकसभा सीट पर जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हैट्रिक की कोशिश में जुटी हुई है, वहीं कांग्रेस वापसी के लिए संघर्ष कर रही है। इस सीट पर बीजेपी ने फिर से अजय भट्ट को मैदान में उतारा है, तो कांग्रेस से प्रकाश जोशी यहां मैदान में हैं। वहीं,रुद्रपुर में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी रैली के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा बुरी तरीके से डर चुकी है। इसीलिए पीएम मोदी की 4 चुनावी रैली यहां होने जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में इतना डर है कि प्रधानमंत्री मोदी की रैली के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नैनीताल लोकसभा सीट पर चुनावी रैली करने जा रहे हैं। 

वहीं, कुमाऊं लोकसभा सीट पर क्या किसी कांग्रेस के बड़े नेता की रैली होगी, इस पर प्रकाश जोशी ने कहा, "अभी कोई जरूरत नहीं। बीजेपी का डर कांग्रेस का मनोबल बढ़ा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ का उत्तराखंड आना इस बात को दोहरा रहा है कि बीजेपी अंदर से बहुत डर चुकी है।"

 


संबंधित समाचार