होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

BJP महासचिव सुनील बंसल को मिली नई जिम्मेदारी, मिशन 80 सांधने में जुटी बीजेपी

BJP महासचिव सुनील बंसल को मिली नई जिम्मेदारी, मिशन 80 सांधने में जुटी बीजेपी

 

UP Politics: नगर निकाय चुनावों में मिली प्रचंड जीत के बाद बीजेपी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मिशन 80 के संकल्प को सांधने के लिए भविष्य की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए इसलिए पार्टी यूपी में संगठन को मजबूत बनाने में जुट गई है। इसी कड़ी में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के पार्टी यूपी में महासंपर्क अभियान करने जा रही है। इस अभियान के जरिए पार्टी का मकसद है कि लोगों तक केंद्र की योजनाओं से रुबरू कराया जा सके।

इस बीच एक बड़ी अहम खबर देखने को मिली है वो है कि, पार्टी ने इस अभियान की जिम्मेदारी पुराने विश्वस्त और पार्टी के महासचिव सुनील बंसल को दी है। बता दें कि  यूपी में साल 2017 के विधानसभा चुनाव और फिर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सुनील बंसल पर पार्टी ने विश्वास जताते हुए लोकसभा 2024 की भी जिम्मेदारी दिग्गज नेता सुनील बंसल पर सौंप दी है।

बरेली की बैठक में शामिल हुए थे बंसल
बता दें सुनील बंसल ने इस महीने बरेली में बीजेपी की ब्रज प्रांत की बैठक में भी हिस्सा लिया था। जिसके बाद बीते दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और सभी महासचिवों और प्रभारियों की बैठक हुई थी। इसी बैठक में बंसल को यह जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि अपने इस महासंपर्क अभियान के जरिए भारतीय जनता पार्टी, राज्य में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने जुटी हुई है।

बता दें साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी अमित शाह और सुनील बंसल की जोड़ी ने अपनी रणनीतियों के दम पर 80 लोकसभा सीटों में से 71 पर जीत दर्ज की थी। इतना ही नहीं साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पूरे 14 साल बाद बीजेपी को यूपी में प्रचंड बहुमत मिला था। पार्टी ने इस जीत का श्रेय भी सुनील बंसल की रणनीतियों को दिया था।आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी ने सभी 80 सीटों पर जीत का परचम लहराने का मन बनाया है। माना जा रहा है कि इसी रणनीति के तहत पार्टी नेताओं की तैनाती कर रही है।

 


संबंधित समाचार