Bihar Election 2025 : बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया आज (13 अक्टूबर) से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक नामांकन भर सकेंगे। इस चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। बता दें कि चुनाव आयोग ने नामांकन केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की सीटों का बंटवारा फाइनल हो गया है। सीट शेयरिंग के तहत इस बार नीतीश कुमार की पार्टी (JDU) और भारतीय जनता पार्टी दोनों जुड़वा भाई हो गए हैं। इस बार ये दोनों पार्टी 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। वहीं चिराग पासवान (LJP)को 29 सीटें मिली है। इसके अलावा जीतनराममांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 6-6 सीट दी गई हैं।
29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे चिराग पसवान
चिराग पासवान की 29 सीटों में बखरी, साहेबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजा पाकड़, लालगंज, हायघाट, गायघाट, एकमा, मढौरा, अगियांव, ओबरा, अरवल, गया, हिसुआ, फतुहा, दानापुर, ब्रम्हपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलिरामपुर, हिसुआ, गोविंदपुर, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूम, कसबा, सुगौली और मोरवा शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक़, सीट शेयरिंग के मामले में चिराग पासवान 30-35 सीटों की दावेदारी कर रहे थे, लेकिन अंततः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दखल के बाद चिराग पासवान 29 सीटों पर लड़ने के लिए तैयार हो गए हैं।
कई समर्थक नाराज नजर आए थे
मिली जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर को प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी दूसरी सूची जारी कर सकती है। बता दें कि इससे पहले पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 51 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी। हालांकि इन नामों के ऐलान के बाद से ही पार्टी में टकराव की खबरें भी सामने आई थीं। टिकट कटने की वजह से ही कई समर्थक नाराज नजर आए थे। इस टकराव के बीच अब सबकी नजरें दूसरी सूची पर है।
पहले और दूसरे चरण के मतदान की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक महागठबंधन की ओर से सीट बंटवारा का ऐलान नहीं हुआ है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को इस पर बड़ा अपडेट आ सकता है। इसके साथ ही साफ हो जाएगा कि कांग्रेस इस बार कितनी सीटों पर लड़ रही है।