होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, इन 8200 पदों को भरने की मंजूरी

हिमाचल कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, इन 8200 पदों को भरने की मंजूरी

 

हिमाचल विधानसभा में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में पदों को भरने के अलावा कई अन्य बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने शिक्षा विभाग में पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के 8000 पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। 

शिक्षा विभाग में इन पदों को एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से भरने की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में करीब 200 पद भरने की भी स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत बीडीओ के पांच पद पदोन्नति आधार पर भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1300 नए घर बनाने की मंजूरी दी गई।

शहरी निकाय अधिनियम में संशोधन किया जा रहा है। जिसके तहत शिमला नगर निगम में वार्डों की संख्या 41 किए जाने की मंजूरी प्रदान की गई। कैबिनेट में शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों को लैपटॉप देने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसके साथ ही पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर पॉलिसी 2020 के प्रावधानों के अनुसार उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के तहत शैक्षणिक संस्थानों में बहुउद्देशीय कार्यकर्ताओं के पद भरे जाएंगे। पहले आठ हजार में से चार हजार पद मुख्यमंत्री की अनुशंसा से भरे जाने प्रस्तावित थे, लेकिन इस पर विवाद के चलते अब सभी पदों को एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के माध्यम से भरे जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather : रोहतांग और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी 


संबंधित समाचार