IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल 2026 पर्पल कैप की रेस में बड़ा बदलाव हो गया है. अब RCB के स्टार पेसर भुवनेश्वर कुमार से पर्पल कैप का ताज छिन गया है. उन्होंने काफी लंबे समय तक पर्पल कैप अपने सिर पर सजाए रखा लेकिन आखिरकार उनके सिर से अब पर्पल कैप एक 30 वर्षीय खिलाड़ी ने छीन लिया है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा है, जिन्होंने बीते शनिवार राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के साथ ही आईपीएल 2026 का पर्पल कैप अपने नाम कर लिया.
भुवनेश्वर से रबाडा ने छीनी पर्पल कैप
आईपीएल 2026 पर्पल कैप अब कगीस रबाडा के सिर सज गया है. रबाडा ने राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच में जयपुर के सवाई मान सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 230 रनों का बचाव करते हुए 3 ओवर में 33 रन देकर 2 अहम विकेट हासिल किए. उन्होंने यशस्वी जायसवाल और शिमरोन हेटमायर को आउट किया.
रबाडा ने आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में कुल 18 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 3 विकेट 25 रन देकर रहा है. इन 18 विकेट के साथ ही उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है.
भुवी के पास आज होगा सुनहरा मौका
भुवनेश्वर कुमार अब पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. आरसीबी के इस स्टार पेसर के नाम 10 मैचों की 10 पारियों में 17 विकेट हैं. भुवी कगीसो रबाडा से सिर्फ 1 विकेट पीछे हैं. अब भुवनेश्वर कुमार के पास मौका होगा कि आज वो रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के 53वें मुकाबले में 2 विकेट लेकर फिर से पर्पल कैप को अपने नाम कर लें.
टॉप 5 में ये गेंदबाज भी शामिल
पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर 10 मैचों में 17 विकेट लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज बन हुए हैं. वहीं चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स के पेसर प्रिसं यादव ममौजूद हैं. जिनके नाम 10 मुकाबलों में 16 विकेट दर्ज हैं. पर्पल कैप होल्डर्स की लिस्ट में पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद के ईशान मलिंगा हैं, जिसने नाम भी 10 मुकाबलों में 16 विकेट दर्ज हैं.