होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भिवानी जू में खुशियों की गर्जना: शेरनी गीता बनी तीन शावकों की मां; बढ़ा शेरों का कुनबा

भिवानी जू में खुशियों की गर्जना: शेरनी गीता बनी तीन शावकों की मां; बढ़ा शेरों का कुनबा

 

Bhiwani Zoo: भिवानी के चौधरी सुरिंदर सिंह मेमोरियल चिड़ियाघर में शेरों का कुनबा बढ़ने लगा है। रविवार रात 9:14 पर शेरनी गीता ने तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों के पिता चिड़ियाघर में ही रहने वाले सिंबा हैं। चिड़ियाघर के स्टाफ ने जाल के अंदर शावकों के जन्म से पहले ही नई मिट्टी डालकर मखमली फर्श तैयार किया और भोजन-पानी की पूरी व्यवस्था कर दी थी। शावकों की सुरक्षा को लेकर शेरनी हिंसक न हो इसके लिए जाल के आसपास किसी भी व्यक्ति के जाने पर रोक लगा दी। देर रात जू के अंदर जिला वन्य अधिकारी चरणजीत सिंह के निर्देशों पर निरीक्षक देवेंदर हुड्डा व वन्य जीव रक्षक सोमवीर ने शावकों का जन्मोत्सव मनाया।


सीसीटीवी कैमरे से निगरानी

चिड़ियाघर के वन निरीक्षक देवेंदर हुड्डा ने बताया कि तीनों शावक 15 से 20 दिन में आंखें खोलेंगे और इधर-उधर घूमना शुरू करेंगे। उनके नर और मादा होने का भी तभी पता चलेगा जब वे खुद बाहर निकलना शुरू करेंगे। अभी शावकों की सुरक्षा को लेकर शेरनी हिंसक हो जाती है। शावकों और उनकी मां की गतिविधियों पर नजर रखने व उनके खान-पान का इंतजाम देखने के लिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। एक महीने बाद पर्यावरण एवं वन मंत्री राव नरबीर सिंह शावकों का नामकरण करेंगे। 

गीता ने 2023 में दो शावकों को जन्म दिया था

इसी चिड़ियाघर में करीब दो साल पहले 2 अक्तूबर 2023 को भी गीता ने दो शावकों को जन्म दिया था। वे दोनों भी अब स्वस्थ हैं। 2023 में जन्मे शावकों के नाम कर्मचारियों ने शेरा और सिंघम रखे थे। इन दोनों का जन्मदिन इसी साल दो अक्तूबर को मनाया गया था। पहली बार चिड़ियाघर के अधिकारियों ने दोनों को बड़े बाड़े में भी रखा ताकि आमजन इन्हें देख सके। पहली बार बाड़े में आने के बाद दोनों उछल-कूद करते नजर आए थे। उनके लिए चिड़ियाघर में एक सप्ताह तक दर्शकों की एंट्री भी निशुल्क कर दी गई थी।


संबंधित समाचार