Indresh Upadhyay: कथावाचक आचार्य इंद्रेश उपाध्याय का विवाह उपरांत शनिवार शाम वृंदावन आगमन पर शानदार स्वागत किया गया। जैसे ही वे अपनी दुल्हन के साथ शहर पहुंचे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। बैंड-बाजे की धुनों, पुष्पवर्षा और जमकर हुई आतिशबाजी के बीच भक्तों और अनुयायियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
नामचीन हस्तियां संत-महात्मा और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख शख्सियतें शामिल
आचार्य इंद्रेश उपाध्याय का विवाह जयपुर में राजसी अंदाज में सम्पन्न हुआ था। इस विशेष समारोह में 101 ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ उनका विवाह संस्कार संपन्न कराया। विवाह कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां संत-महात्मा और सामाजिक क्षेत्र की प्रमुख शख्सियतें शामिल हुईं थीं।
हल्दी-मेहंदी के कार्यक्रम को खास नाम दिया गया
हल्दी-मेहंदी के कार्यक्रम को खास नाम दिया गया है, ‘किलोल कुंज’। भारतीय परंपरा में किलोल कुंज वह स्थान होता है जहां प्रकृति के बीच मधुर संगीत, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक आनंद का संगम होता है। पूरा फंक्शन पिंक थीम पर सजाया गया। लाइव पपेट शो से राजस्थानी कला का प्रदर्शन हो रहा है तो वहीं मणिहार कलाकारों द्वारा महिलाओं के लिए लाख की चूड़ियां बनवाई जा रही हैं।