होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हिमाचल के मलोट में संपन्न हुई 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी ने CM सुक्खू की जमकर सराहना की

हिमाचल के मलोट में संपन्न हुई 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल गांधी ने CM सुक्खू की जमकर सराहना की

 

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राहुल गांधी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में इंदौरा विधानसभा क्षेत्र में मानसर से बुधवार को सुबह 7 बजे शुरू होकर सायं साढ़े छह बजे मलोट में संपन्न हुई। वहीं, मलोट में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की जमकर सराहना की।

उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू पार्टी के जमीनी स्तर से जुड़े कार्यकर्ता हैं, जो आम लोगों की आवाज सुनते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि हिमाचल प्रदेश की जनता उनसे अथाह प्रेम करती है।

भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहाड़ों का राज्य है, लेकिन यहां चलना आसान है क्योंकि यहां के लोग शांति के प्रतीक हैं। भारत जोड़ो यात्रा को हिमाचल प्रदेश के लोगों का भरपूर सहयोग व स्नेह मिला है, जिसके लिए वह सभी के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों के स्नेह से उन्हें नई ऊर्जा मिली है। राहुल गांधी ने कहा कि हिमाचल के लोगों में आपसी भाईचारा है और यही राज्य का समृद्ध इतिहास है। यहां के लोगों की शक्ति ही हमारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर कई राज्यों से गुजरी है तथा 30 जनवरी को यह यात्रा कश्मीर में समाप्त होगी।

इस दौरान लगभग 3570 किमी की पैदल यात्रा होगी। यात्रा में प्रतिदिन 25-30 किमी का सफर पैदल किया जाता है, इससे मुझे कोई थकान नहीं होती। राहुल गांधी ने आगे कहा कि आज देश में भाषा, धर्म व जाति के नाम पर राजनीति की जा रही है तथा असली मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की जा रही। इसीलिए उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा आरंभ की, जिससे मंहगाई, बेरोजगारी, नोटबंदी तथा गलत जीएसटी जैसे विषयों पर बात शुरू हुई।


संबंधित समाचार