होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ऑटो सेक्टर पर नए साल में भी मंदी का साया, जनवरी में बिक्री इतने प्रतिशत गिरी

ऑटो सेक्टर पर नए साल में भी मंदी का साया, जनवरी में बिक्री इतने प्रतिशत गिरी

 

घरेलू वाहन उद्योग में गिरावट का रुख साल के पहले महीने में भी जारी रहा और सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 13.83 प्रतिशत घटकर 17,39,975 इकाई रह गई। यात्री वाहनों की बिक्री भी 6.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,62,714 इकाई रही। पिछले साल जनवरी में देश में 2 लाख 80 हजार 91 वाहन बिके थे। कारों की बिक्री में 8.1% कमी आई है। पिछले महीने 1 लाख 64 हजार 793 कारें बिकीं।

जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 1 लाख 79 हजार 324 यूनिट था। ऑटोमोबिल इंडस्ट्री बॉडी सियाम ने सोमवार को ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी किए। मोटरसाइकिल की सेल्स में 15.17 प्रतिशत कमी दर्ज की गई है। पिछले महीने 8 लाख 71 हजार 886 मोटरसाइकिलें बिकीं, जनवरी 2019 में 10 लाख 27 हजार 766 यूनिट की बिक्री हुई थी। दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 16.06 प्रतिशत घटकर 13 लाख 41 हजार 5 यूनिट रह गई। पिछले साल जनवरी में कुल बिक्री 15 लाख 97 हजार 528 यूनिट बिकी थीं।

कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14.04 प्रतिशत घटकर 75 हजार 289 यूनिट रह गई। सभी श्रेणियों के वाहनों की कुल बिक्री में 13.83 प्रतिशत कमी आई है। पिछले महीने कुल 17 लाख 39 हजार 975 वाहन बिके। जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 20 लाख 19 हजार 253 यूनिट था।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण की तारीख का हो सकता है ऐलान, 19 को ट्रस्ट की पहली बैठक


संबंधित समाचार