होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

असम सरकार का एक साल पूरा, अमित शाह रैली को करेंगे संबोधित

असम सरकार का एक साल पूरा, अमित शाह रैली को करेंगे संबोधित

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) असम के दौरे पर हैं। वहीं हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma)  के नेतृत्व वाली सरकार का आज एक साल पूरा हो रहा है। गृह मंत्री अपने इस दौरे के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले समारोह में  हिस्सा लेंगे।

इसके साथ ही अमित शाह आज गुवाहाटी के खानापारा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (Super Specialty Hospital) और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। 

असम पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’
असम के दो दिवसीय दौरे पर गृह मंत्री आज गुवाहाटी (Guwahati) में पिछले 25 वर्षों में अपनी सेवा के लिए असम पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ (President's Color Award) से सम्मानित करेंगे। 
यह राज्य में लोगों और संपत्तियों की सुरक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ (President's Color Award) अर्जित करने वाला देश का 10 वां राज्य है। गृह मंत्री असम पुलिस (Police) की परेड का निरीक्षण भी करेंगे और असम पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों के साथ दोपहर का लंच भी करेंगे। इसके बाद शाह मंगलवार शाम को नई दिल्ली लौट जाएंगे। 

भाजपा (BJP) ने आतंक खत्म करने का वादा किया पूरा- शाह 
आपको बता दे, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने असम में एक जनसभा में कहा कि भाजपा (BJP)ने वादा किया था कि अगर असम में सरकार बनी तो यहां से आतंक को खत्म कर दिया जाएगा। महज सात वर्ष में भाजपा (BJP)ने अपना वादा पूरा कर दिया है। बोडोलैंड के तामूलपुर जिले में एक रैली (Rally) में उन्होंने कहा कि सात वर्ष पहले बोडोलैंड में रक्तपात की राजनीति हो रही थी, सैंकड़ों युवकों की जान जा रही थी। लेकिन, अब हजारों युवाओं ने हथियार छोड़कर भाजपा की सरकार पर भरोसा दिखाते हुए मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।

ई-जनगणना जल्द
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah)  ने कहा कि जल्द देश में अगली जनगणना ई-मोड (census e-mode) के जरिये की जाएगी। प्रक्रिया के डिजिटल होने से अगली जनगणना के दौरान सौ फीसदी सटीक गणना की उम्मीद की जा सकती है। इसके साथ ही देश के विकास (Development) की नई योजनाएं बनाई जाएंगी। 

यह भी पढ़ें- Shaheen Bagh में MCD के  Bulldozer Action पर लगी रोक, सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा मामला


संबंधित समाचार