होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

APJ Abdul Kalam Birth Anniversary 2022: सूरज की तरह चमकने के लिए सूरज की तरह जलना... 

APJ Abdul Kalam Birth Anniversary 2022: सूरज की तरह चमकने के लिए सूरज की तरह जलना... 

 

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम (A.P.J Abdul Kalam) की आज जयंती है। देश भर में इस दिन को 'विश्व छात्र दिवस' के रूप में मनाया जाता है। सन् 2010 में संयुक्त राष्ट्र संगठन ने इसकी शुरुआत की थी। छात्रों के जीवन के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी डॉ. कलाम की अहम भूमिका रही है। इस भूमिका की अहमियत को बताने के लिए ही संयुक्त राष्ट्र ने 15 अक्टूबर के दिन को 'विश्व छात्र दिवस' (World Student Day) के रूप में मनाने का फैसला किया था।

मिसाइल मैन ए.पी.जे अब्दुल कलाम (Missile Man APJ Abdul Kalam)
अब्दुल कलाम का जन्म तमिलनाडु के धनुषकोडी में 15 अक्टूबर 1931 को हुआ था। इनका पूरा नाम 'अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम' (Avul Pakir Jainulabdeen Abdul Kalam) था। इन्हें 2002 में भारत के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। अपने 5 साल के कार्यकाल में यह अपने काम से जनता के पसंदीदा राष्ट्रपति बन गए। जिसकी वजह से उन्हें 'पीपुल्स प्रेसिडेंट' कहा जाने लगा। ए.पी.जे अब्दुल कलाम को भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है। इस खास अवसर पर हम आपको ए.पी.जे अब्दुल कलाम (A.P.J Abdul Kalam) के कुछ खास विचार बताने जा रहें हैं। जिन विचारों से हर छात्र को आगे बढ़ने की हिम्मत, हौसला और जज्बा मिलता है। 

अब्दुल कलाम के कुछ अनमोल विचार (Some priceless thoughts of Abdul Kalam)
* जब तक भारत विश्व की बराबरी में खड़ा नहीं होगा। तब तक कोई भी हमारा सम्मान नहीं करेगा। इस विश्व में डर की कोई जगह ही नहीं है। यहां पर सिर्फ शक्ति ही शक्ति का सम्मान करती है।
* आप अगर किसी प्रयास में FAIL हो जाते है। तो कोशिश करना कभी न छोड़ें, क्योंकि FAIL का मतलब ही होता है First Attempt In Learning।
* सूरज की तरह चमकने के लिए आपको पहले सूरज की तरह जलना पड़ेगा।
* अगर हमारा सफल होने का इरादा काफी मजबूत होगा तो नाकामी हम पर कभी भी हावी नहीं हो सकती।
* सपने वो नहीं होते जो आप नींद में देखते है। सपने तो वो होते है जो आपको नींद ही नहीं आने देते है। 
* मैं इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार था कि मैं कुछ चीजों को नहीं बदल सकता।
* अपने मिशन में कामयाब होने के लिए अपने लक्ष्य के प्रति एकचित्त निष्ठावान होना पड़ता है।
* जब तक आप अपनी तय की हुई जगह पर ना पहुँच जाओ तब तक लड़ना मत छोड़ो। ज़िन्दगी में एक लक्ष्य बनाओ और लगातार ज्ञान प्राप्त करो, कड़ी से कड़ी मेहनत करो और एक महान जीवन प्राप्त करो। 
* कभी भी अपनी पहली सफलता के बाद आराम न करें। क्योंकि उसके बाद अगर आप दूसरे प्रयास में नाकाम हो गए तो सब यही कहेंगे कि पहली सफलता आपको भाग्य से मिली थी।
* रचनात्मकता का मतलब होता है, एक ही चीज के बारे में अलग-अलग तरीके से सोचना।

यह भी पढ़ें- Air Force Day: 90वें स्थापना दिवस पर जानें कहां दिखाएंगी वायुसेना अपनी ताकत, जोश और जज्बा


संबंधित समाचार