होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आज से इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति की लौ, राहुल गांधी ने जताया फैसले का विरोध

आज से इंडिया गेट पर नहीं जलेगी अमर जवान ज्योति की लौ, राहुल गांधी ने जताया फैसले का विरोध

 

इंडिया गेट (India Gate) पर बने अमर जवान ज्योति (Amar jawan Jyoti) की मशाल की लौ 21 जनवरी से बंद कर दी जाएगी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इस मशाल की लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक (National War Memorial) की लौ में मिला दिया जाएगा। भारतीय सेना (Indian Army) के अधिकारी ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता एयर मार्शल बलभद्र राधा कृष्ण (Air Marshal Balabhadra Radha Krishna) करेंगे। वही लौ को मिलाएंगे।

बता दें कि इंडिया गेट स्मारक ब्रिटिश सरकार (British Govt) द्वारा 1914-21 के बीच जान गंवाने वाले ब्रिटिश भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था। जबकि बाद में अमर जवान ज्योति को 1970 में पाकिस्तान (Pakistan) पर भारत की बड़ी जीत के बाद युद्ध स्मारक में शामिल किया गया था। वहीं, इंडिया गेट परिसर में बने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का 2019 में पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन किया गया था।  

बता दें कि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में उन सभी भारतीय रक्षा कर्मियों के नाम हैं, जिन्होंने 1947-48 से विभिन्न अभियानों में अपनी जान की कुर्बानी दी। इसमें पाकिस्तान के साथ गलवान घाटी में युद्ध, चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष, आतंकवाद विरोधी अभियानों में जान गंवाने वाले सैनिकों के नामों को भी शामिल किया गया है।

राहुल गांधी ने इस फैसले पर जताया विरोध
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने इस फैसले का विरोध जताते हुए एक ट्वीट किया है और उसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए लिखा है कि 'कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते। राहुल ने ट्वीट किया, 'बहुत दुख की बात है कि हमारे वीर जवानों के लिए जो अमर ज्योति जलती थी, उसे आज बुझा दिया जाएगा। कुछ लोग देशप्रेम व बलिदान नहीं समझ सकते- कोई बात नहीं… हम अपने सैनिकों के लिए अमर जवान ज्योति एक बार फिर जलाएंगे!'

यह भी पढ़ें- देश पर मंडराया कोरोना संकट, 24 घंटे में दर्ज किए गए 3,47,254  नये मामले


संबंधित समाचार