होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Afghanistan: काबुल में गुरुद्वारा करता परवन पर आतंकी हमला, कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका

Afghanistan: काबुल में गुरुद्वारा करता परवन पर आतंकी हमला, कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका

 

अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में शनिवार सुबह हथियारबंद बंदूकधारियों ने गुरुद्वारे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं आतंकियों ने यहां कई धमाके भी किए। इस घटना में कम से कम 25 लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। इस पर गुरनाम सिंह ने बताया है कि बंदूकधारियों ने अचानक गुरुद्वारे पर हमला बोला और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। कुछ लोग जान बचाने के लिए इमारत के दूसरी ओर छिपे गए थे। वहीं इस हमले में कम से कम 25 लोगों के गुरुद्वारा के अंदर फंसे होने की आशंका है। बता दें कि गुरुद्वारा करता परवन काबुल (Gurdwara Karta Parwan) में सिख समुदाय का केंद्रीय गुरुद्वारा है।

पहले भी हो चुका है हमला
बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में भी तालिबान के अफागानिस्तान पर कब्जा करने के कुछ महीने बाद अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुद्वारा करते परवन पर अचानक धावा बोल दिया था और संपत्ति में काफी तोड़फोड़ की थी। तब से, अफगान सिख भारत से बचाए जाने की अपील कर रहे हैं।



हर हालात पर है हमारी नजरः विदेश मंत्रालय
काबुल में हुए हमले पर भारतीय विदेश मंत्रालय भी अपनी नजर बनाए हुए है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पर कहा कि हम काबुल में एक पवित्र गुरुद्वारे पर हमले को लेकर काफी चिंतित हैं। हम स्थिति की पर बारीकी से नजर बनाकर रखे हुए हैं और आगे की घटनाओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बर्खास्त भाजपा नेताओं के बयानों की निंदा की, जानें क्या कहा


संबंधित समाचार