होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Aak Flower: क्या आप जानते हैं आक के पौधे से होने वाले ये लाभ

Aak Flower: क्या आप जानते हैं आक के पौधे से होने वाले ये लाभ

 

आपने अपने आसपास कहीं न कहीं तो आक का पौधा (Aak Flower) जरूर देखा होगा। आप नाम से इसे नहीं जानते होंगे, लेकिन फोटो देखकर आप जरूर पहचान जाएगें कि ये पौधा आपके घर के आस-पास है। आप इसके इस्तेमाल से अनजान है इसलिए आपने इस पर ध्यान नहीं दिया होगा। आक के फूलों से शिवजी (Shiv ji) की पूजा भी की जाती हैं। क्या आप जानते हैं कि यह फूल शरीर (Body) की कई परेशानियों को भी दूर करता है। आक का पौधा बहुत ज्यादा फायदेमंद है। हम आज आप को आक के पौधे से होने वाले लाभों के बारे में बताएंगे।

आक के पौधे से होने वाले लाभ (Benefits Of Aak Plant)

सिरदर्द और कान दर्द में उपयोगी- आक के पौधे से बड़े से बड़ा दर्द ठीक हो जाता है। आप आक के पौधे की मदद से कान दर्द ( Ear Pain) और सिरदर्द (Head Pain) जैसी परेशानी को दूर कर सकते हैं। इससे माइग्रेन में होने वाले दर्द को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए आप आक के फूलों का रस निकालकर सिर पर लगाएं।

झुर्रियों की समस्या दूर करना- आक के पौधे से निकले रस से झुर्रियों की समस्या खत्म की जाती है। अगर आप ज्यादा उम्र में भी जवां दिखना चाहते हैं तो आप आक के पौधे का उपयोग जरूर करें। इसके लिए आप आक के फूलों का 3 ग्राम करीब चूर्ण लें। इसमें थोड़ी सी हल्दी, गुलाब जल और दूध मिला लें। फिर इसका लेप चेहरे पर लगाएं। इससे झुर्रियों की समस्या दूर हो जाएंगी और चेहरा बेदाग हो जाएगा।

आंखों की समस्या दूर करना- आक के फूलों का इस्तेमाल करने से आंखों की परेशानियां दूर होती है। इसके लिए आपको सिर्फ आक के फूलों को सूखाना है। फिर इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिलाना है। उसके बाद इसे आंखों के आस-पास लगाएं। इससे आपकी आंखों की खुजली, दर्द जैसी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

दाढ़ की समस्या दूर करना- आक के फूलों की मदद से आप दाढ़ के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। आपको सिर्फ थोड़ा सा घी मिला कर इसे लगाना है। इससे आपका दर्द कम हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- Anger Remove Tips: आपको भी आता है छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा तो ये उपाय कर देंगे उसे छूमंतर


संबंधित समाचार