होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

6 NOVEMBER के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

6 NOVEMBER के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

देश दुनिया के इतिहास में 6 नवंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा 

1763: ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1860 : अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।

1913 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी ने द ग्रेट मार्च का नेतृत्व किया।

1917 : रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरूआत।

1937 : देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।

1956 : मित्र देशों की सेनाओं ने सुएज नहर पर कब्जा किया। ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिस्र के सैनिकों के खिलाफ सुएज नहर युद्ध में जीत दर्ज की।

1985: हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेता संजीव कुमार का निधन। खिलौना, आंधी, मौसम' और अंगूर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई।

1990 : नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वह 18 अप्रैल 1993 तक इस पद पर रहे।

2014 : सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा प्लेइंग इट माई वे का विमोचन।