होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

भारत में 1 अप्रैल को 36.7 लाख लोगों ने ली वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

भारत में 1 अप्रैल को 36.7 लाख लोगों ने ली वैक्सीन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी

 

देश में 1 अप्रैल से कोविड-19 वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। ऐसे में भारत ने अपने टीकाकरण अभियान में एक नया मील का पत्थर हासिल किया है। बीते 24 घंटे में 36.7 लाख से अधिक लोगों ने टीका लगवाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। वहीं, देश में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के 76वें दिन पर वैक्सीन की 36,71,242 खुराकें दी गईं।

51,215 सत्रों में इनमें से 33,65,597 लाभार्थियों ने अपना पहला टीका लगवाया, जबकि 3,05,645 ने अपना दूसरा टीका लिया। कुल मिलाकर 11,37,456 सत्रों में 6,87,89,138 से अधिक वैक्सीन की खुराकें प्रशासित कर दी गई हैं। वहीं, 45 साल की उम्र से अधिक कुछ अन्य स्वास्थ्य जनित समस्याओं से पीड़ित 97,83,615 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दे दी गई है, जबकि 39,401 लाभार्थियों ने अपना दूसरा टीका भी लगवा लिया है। इसी तरह से 60 साल की उम्र से अधिक 3,17,05,893 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 2,18,741 ने दूसरी खुराक भी ले ली है। 

यह भी पढ़ें- CBSE ने जारी किया 9वीं से 12वीं तक का नया सिलेबस, कोरोना पॉजिटिव छात्रों के लिए किया ये बड़ा ऐलान


संबंधित समाचार