होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कांगड़ा में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

कांगड़ा में स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, आदेश जारी

 

हिमाचल : लगातार बढ़ती भीषण गर्मी के चलते जिला कांगड़ा में स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। इसको लेकर डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल ने आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश कांगड़ा ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बड़ा फेरबदल किया है। अब स्कूल 9 की बजाय पौने आठ बजे (7:45) खुलेंगे और तीन बजे बंद होने की बजाय दोपहर एक बजे बंद होंगे।

जिलाधीश कांगड़ा डॉक्टर निपुण जिंदल ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत ये बड़ा फ़ैसला लिया है। ताकि दोपहर एक बजे के बाद पड़ने वाली भीषण गर्मी से बच्चों को झुलसने से बचाया जा सके। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। यह आदेश 23 मई से पूरे कांगड़ा जिला में सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में लागू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- हिमाचल: मजीठा हाउस में शिफ्ट किया जाएगा उद्योग निदेशालय का भवन


संबंधित समाचार