होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

23 May के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

23 May के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं

 

1420: आस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया।
1592: वियेना में जिओरडनो ब्रूनो गिरफ्तार कर लिया गया था क्योंकि उनका मानना था कि पृथ्वी सूरज के चारों ओर घूमती है, न कि सूरज पृथ्वी के चारों ओर घूमता है। उनकी इस मान्यता का धर्म-विरुद्ध हरकत माना गया था।
1844: बहाई संप्रदाय के महत्वपूर्ण धार्मिक व्यक्ति सैयद अली मुहम्मद शीराजी ने 24 साल की उम्र में ईरान में अवतार होने का दावा किया। देश की सरकार ने उन्हें मौत की सजा दी।
1848: लिलिएनथाल ऐसे शख्स हैं जिन्होंने इंसान को पहली बार उड़ना सिखाया उनकी उड़ान ने क्रांति कर दी। 23 मई को उनका जन्मदिन विश्वभर में मनाया जाता है।
1915: प्रथम विश्व युद्ध के समय इटली ने आस्ट्रिया, हंगरी तथा जर्मनी के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की थी।
1919: जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म।
1945: जर्मन तानाशाह हिटलर की यहूदी विरोधी खुफिया सेवा के प्रमुख हेनरिख हिमलर ने अंतरराष्ट्रीय संयुक्त सेनाओं की हिरासत में आत्महत्या की।
1951: चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया।
1977: उत्तरी मलूका मूल के चरमपंथियों ने उत्तरी हालैंड के एक प्राथमिक स्कूल और एक ट्रेन में घुसकर बहुत से लोगों को बंधक बना लिया। कमांडो कार्रवाई के जरिए इस संकट को सुलझाने में बीस दिन का समय लगा।
1984: बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फ़तह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी।
1986: अमेरिका और पश्चिम यूरोपीय देशों ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारी प्रतिबंधों के प्रस्ताव पर वीटो किया।
1994: सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मौत।
2004: बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 डूबे।
2008: भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2009: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति 'रोह मू ह्यून' ने अपने घर के नज़दीक पहाडियों से छलांग लगाकर आत्महत्या की।
2010: उच्चतम न्यायालय ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना।
2014: रूस और चीन ने सीरिया में युद्ध अपराधों के लिए अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की स्थापना के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति का प्रयोग किया।

 

यह भी पढ़ें- 22 May के दिन की ऐतिहासिक घटनाएं