होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जयपुर के दुर्गापुरा में SBSP की जन चौपाल, संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय पर जोर

जयपुर के दुर्गापुरा में SBSP की जन चौपाल, संगठन विस्तार और सामाजिक न्याय पर जोर

 

Rajasthan SBSP: Jaipur के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुरा में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान प्रभारी Subhash Chandra Yadav शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस दौरान सुभाष चंद्र यादव ने उपस्थित लोगों को पार्टी की जनहितकारी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Om Prakash Rajbhar द्वारा सामाजिक न्याय, पिछड़ों, वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों के लिए किए जा रहे संघर्ष और विचारों पर विस्तार से चर्चा की।

“अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सम्मान दिलाना हमारा लक्ष्य”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है और आम जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है।

संगठन विस्तार और युवाओं की भागीदारी पर जोर

मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी राजस्थान में संगठन विस्तार को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया गया।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की विचारधारा को प्रदेश के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा और सामाजिक न्याय की इस लड़ाई को और अधिक मजबूती दी जाएगी।

कई लोगों ने ग्रहण की पार्टी सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान कई सम्मानित साथियों ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा में विश्वास जताते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष Vijay Singh Rajbhar सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


संबंधित समाचार