होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगू रिवाजों से शादी संपन्न

एक-दूजे के हुए रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, तेलुगू रिवाजों से शादी संपन्न

 

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Marriage: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, जिन्हें फैंस प्यार से 'विरोश' (ViRosh) पुकारते हैं, अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं। आज यानी 26 फरवरी 2026 की सुबह इस जोड़े ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। ताजा अपडेट के अनुसार, रश्मिका और विजय ने सुबह 10 बजकर 10 मिनट के शुभ मुहूर्त पर शादी की रस्में पूरी कीं। विवाह समारोह पूरी तरह से ट्रेडिशनल और प्राइवेट रखा गया था. शादी में दक्षिण भारतीय परंपराओं की झलक साफ देखने को मिली। 

इस तरह से हुई शादी की शुरुआत

उदयपुर के आलीशान आईटीसी मोमेंटोस होटल से 'विरोश' की शादी की खबरें आनी शुरू हो गई हैं। गुरुवार की सुबह इस जोड़े के लिए बेहद खास रही, जहां रश्मिका के परिवार ने पारंपरिक रस्मों की शुरुआत करते हुए विजय देवरकोंडा को नारियल और पान के पत्ते भेंट किए। यह रस्म केवल शादी की शुरुआत का प्रतीक है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका और विजय की पारंपरिक तेलुगु शादी की रस्में पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई हैं। फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी यह है कि आज सुबह 10:10 बजे इस जोड़े ने ऑफिशियली तौर पर एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है। 

इंटरनेट पर फोटोज के लिए मची बेताबी

भले ही शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं, लेकिन 'विरोश' की एक झलक पाने के लिए फैंस बहुत बेचैन हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर) पर #ViRoshWedding ट्रेंड कर रहा है। विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को एक साथ शादी के जोड़े में देखने के लिए फैंस बहुत इंतजार कर रहें हैं। 

अभी तक क्यों नहीं आईं फोटोज

शादी में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर सख्त पाबंदी होने की वजह से अभी तक कोई भी तस्वीर लीक नहीं हो पाई है। उम्मीद की जा रही है कि शाम तक यह कपल खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से शादी की पहली आधिकारिक तस्वीरें शेयर करेगा। 

कौन-कौन से लोग होंगे शामिल

इस हाई-प्रोफाइल शादी में शामिल होने के लिए टॉलीवुड और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां उदयपुर पहुंची हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए विशेष बधाई मैसेज ने इस शादी की गरिमा को और बढ़ा दिया है। थ्री-लेयर सिक्योरिटी और इंटरनेशनल बाउंसर्स की मौजूदगी ने इस शादी को सुरक्षित बना दिया है, ताकि कपल अपनी प्राइवेसी एन्जॉय कर सकें। 

लवर्स से पति-पत्नि का सफर

विजय और रश्मिका की प्रेम कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. फिल्म 'गीता गोविंदम' और 'डिअर कॉमरेड' में अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतने वाली यह जोड़ी असल जिंदगी में भी एक हो गई है। लंबे समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखने के बाद, आज उन्होंने दुनिया के सामने अपने प्यार को ऑफिशियल कर दिया है।


संबंधित समाचार