Salim Khan Father Health: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीनराइटर सलीम खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस खबर से हलचल मच गई है। फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी चिंतित हैं और जल्द से जल्द उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
सलीम खान को क्या हुआ?
हर कोई ये जानने के लिए बेकरार है कि आखिर सलीम खान को क्या हुआ है। हालांकि, उनकी हेल्थ को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं है। परिवार ने भी अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है।
पिता से मिलने पहुंचे सलमान
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से पूरा खान परिवार इस समय परेशान है। पिता की तबीयत का सुनते ही सलमान खान दौड़े-दौड़े लीलावती अस्पताल पहुंचे। अस्पताल के बाहर से सलमान खान के वीडियो-फोटोज सामने आए हैं। उनके चेहरे पर परेशानी और चिंता साफ नजर आई।
सलीम खान की बात करें तो वो बॉलीवुड इंडस्ट्री का वो कोहिनूर हैं, जिनकी चमक वक्त से साथ और बढ़ती गई है। सलीम खान ने एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन जावेद अख्तर से मुलाकात के बाद वो राइटर बन गए। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने अपने कलम से कमाल कर डाला। उन्होंने बॉलीवुड की कई आइकॉनिक कई आइकॉनिक फिल्में लिखी हैं, जैसे- जंजीर, शोले, डॉन, शान, यादों की बारात।
यह भी पढ़ें- शिमला: पत्नी को ‘मृत’ बताकर रचाई शादी, फिर दूसरी शादी रचा महीनों तक करता रहा अत्याचार