होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सलमान खान के फैन ने सलीम खान की लंबी उम्र के लिए किया अजमेर तक पैदल रोमांच, Video ने मचाई धूम 

सलमान खान के फैन ने सलीम खान की लंबी उम्र के लिए किया अजमेर तक पैदल रोमांच, Video ने मचाई धूम 

 

Saleem Khan health: सलमान खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपर स्टार हैं और उनकी पहचान एक दबंग अदाकार के रूप में लोगों की बीच आम है इस बात में कोई दोराय नहीं है। फिलहाल उनके पिता सलीम खान मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। अब ऐसे में सलीम खान की सेहत और लंबी उम्र के लिए सलमान खान का एक जबरा फैन आगे आया है जिसने ये दावा किया है कि वो पैदल अजमेर जा रहा है और वहां जाकर सलीम खान के नाम से चादर पेश करेगा और उनके लिए दुआ करेगा। इस जबरा फैन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

 पैदल ही अजमेर रवाना हुआ सलमान खान का फैन

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स सलमान खान के पिता सलीम खान के लिए पैदल अजमेर जाते दिखाई दे रहा है। जब उससे पूछा जाता है कि वो कहां से आ रहा है तो शख्स बताता है कि वो बड़ौद से आ रहा है और पैदल अजमेर जा रहा है चादर चढ़ाने ताकि सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत ठीक हो जाए। 

हाथ में झंडा और जिस्म पर सलमान खान की तस्वीर वाली टीशर्ट

हैरानी की बात ये है कि शख्स पैदल ही अजमेर के लिए निकला है और उसने जो टीशर्ट पहनी है उस पर सलमान खान की तस्वीर प्रिंट है और हाथ में शख्स ने झंडा लिया हुआ है। वीडियो जैसे ही वायरल हुआ इंटरनेट दो राय में बंट गया। कुछ लोग शख्स की दीवानगी की तारीफ करने लगे तो कुछ लोगों को ये रास नहीं आया कि एक शख्स सलीम खान के लिए पैदल ही अजमेर जा रहा है जो कि उसे जानते तक नहीं हैं। 

दो राय में बंटा इंटरनेट

वीडियो को mr_sameer_1651 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा...भाई सलाम है आपकी हिम्मत को। एक और यूजर ने लिखा...कभी अपने खुद के पिता के हाल लिए हैं? तो वहीं एक और यूजर ने लिखा...भाई आप अजमेर पहुंचोगे तब तक सलीम खान ठीक होकर घर जा चुके होंगे। 

 


संबंधित समाचार