होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

हरियाणा में 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, स्कूल में पेट दर्द होने पर प्रेग्नेंट होने का चला था

हरियाणा में 11 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता बनी मां, स्कूल में पेट दर्द होने पर प्रेग्नेंट होने का चला था

 

Haryana Crime News: रियाणा के यमुनानगर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां महज 11 साल की एक दुष्कर्म पीड़िता ने बेटी को जन्म दिया है। पीड़िता पांचवीं कक्षा की छात्रा है। डॉक्टरों के मुताबिक, जच्चा और नवजात दोनों स्वस्थ हैं और बच्ची की मेडिकल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने नवजात के संरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्कूल में बिगड़ी तबीयत, जांच में सामने आई सच्चाई

जानकारी के अनुसार, 22 मई को स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई और पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिजन उसे छछरौली के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि 11 वर्षीय बच्ची करीब सात महीने की गर्भवती है। गर्भ काफी आगे बढ़ चुका था, इसलिए चिकित्सकीय कारणों से गर्भपात संभव नहीं था। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया और पूरी गर्भावस्था के दौरान निगरानी में रखा।

मां ने दर्ज कराई शिकायत

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वह छछरौली क्षेत्र की एक दवा फैक्ट्री में काम करती हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें पीड़िता सबसे बड़ी है और पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद जब परिवार ने उससे बात की, तब उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया।

फैक्ट्री मालिक के ड्राइवर पर गंभीर आरोप

बच्ची ने बताया कि नवंबर 2025 में फैक्ट्री मालिक के ड्राइवर राकेश कुमार ने फैक्ट्री परिसर के क्वार्टर में उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद आरोपी लगातार उसे जान से मारने और उसकी मां को नौकरी से निकलवाने की धमकी देता रहा। इसी डर के कारण वह लंबे समय तक किसी को कुछ नहीं बता सकी। बच्ची के अनुसार, आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। छछरौली पुलिस मामले में आरोपी को जेल में भेज चुकी है।


संबंधित समाचार