Lawrence Gang Madam Jahar: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में ड्रग्स सिंडिकेट के आरोपों से जुड़ी लेडी डॉन खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नेहा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में गनमैन कहे जाने वाले बॉबी कबूतर की गर्लफ्रेंड है। बताया जा रहा है कि बॉबी कबूतर लॉरेंश बिश्नोई गैंग को हथियारों की खेप मुहैया करवाता है। बॉबी कबूतर एशिया के एक बड़े आर्म्स सप्लायर और भारत का अवैध हथियारों का सबसे बड़ा सौदागर कहा जाने वाला सलीम पिस्टल से हथियार लेता था।
सलीम पिस्टल को नेपाल भारत बॉडर से गिरफ्तार किया जा चुका है, जो पाकिस्तान ISI के लिए काम करता था। मुसेवाला हत्याकांड से लेकर फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग या दिल्ली के चर्चित नादिर शाह हत्याकांड से लेकर सीलमपुर डबल मर्डर जैसे संगीन वारदातों में बॉबी कबूतर, लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग को अवैध हथियार सप्लाई की एक मुख्य कड़ी रहा है।
लॉरेंस गैंग में 'लेडी डॉन' भी सुपर एक्टिव
अब बॉबी कबूतर उर्फ महफूज उसकी गर्लफ्रेंड और दो गुर्गे स्पेशल सेल काउंटर इंटेलिजेंस के कब्जे में हैं। पहले चंडीगढ़ लेडी डॉन दीपा, फिर लेडी डॉन जोया खान और अब लेडी डॉन नेहा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग में अब लेडी डॉन भी सुपर एक्टिव नजर आ रही हैं. बॉबी कबूतर की ये गर्लफ्रैंड और लेडी डॉन नार्थ ईस्ट दिल्ली में एक ब्यूटी पार्लर चलाती है और उसकी आड़ में बॉबी कबूतर और गैंग के बदनाम कामों का हिस्सा भी थी।
मेडम 'जहर' ड्रग्स के साथ गिरफ्तार
बॉबी कबूतर की इस गर्लफ्रेंड को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा बॉबी के दो गुर्गे भी पकड़े गए है- मोहम्मद राजी खान और शाहबाज। ये चारों गिरफ्तारी महिपालपुर फ्लाई ओवर के नजदीक से हुई हैं। बॉबी की गर्लफ्रैंड से हाशिम बाबा लॉरेंस गैंग में ड्रग्स कनेक्शन पर पूछताछ जारी है। बॉबी और लेडी डॉन 7 साल से जुड़े हैं. इसके पहले हाशिम बाबा की बेगम लेडी डॉन जोया भी गैंग के ऑपरेशन संभालती थी, जिसे हाल में गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल वह जेल में बंद है।
बॉबी कबूतर ने की थी सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पहले रेकी
सिद्धू मूसेवाला मर्डर से पहले रेकी करने में बॉबी कबूतर शामिल था. पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि बॉबी कबूतर ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसेवाला की हत्या से पहले रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने मूसेवाला की मूवमेंट और रूट की जानकारी इकट्ठा की थी। यही जानकारी बाद में हमलावरों तक पहुंचाई गई। जिसमें मूसेवाला की रेकी करने वाले एक गैंगस्टर शाहरुख से भी बॉबी के टच में था।
बता दें कि मई 2022 में दिनदहाड़े सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट लंबे समय से बॉबी की उसकी तलाश में थी। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। टेक्निकल सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर स्पेशल सेल ने उसे दबोच लिया था। स्पेशल सेल अब बॉबी की गर्लफ्रैंड से गैंग के राज उगलवा की कोशिश कर रही है।